लाइव न्यूज़ :

'रामचरितमानस विवाद' पर पहली बार सामने आई प्रवीण तोगड़िया की प्रतिक्रिया, कही ऐसी बात

By शिवेंद्र राय | Updated: January 18, 2023 18:06 IST

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने रामचरितमानस मानस पर बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह के विवादित बयान पर पहली बार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राम चरितमानस करोड़ों हिंदुओं के दिल में है और श्रद्धा के साथ है।

Open in App
ठळक मुद्दे'रामचरितमानस विवाद' पर पहली बार आई प्रवीण तोगड़िया की प्रतिक्रियाकिसी के कहने से रामचरितमानस छोटा नहीं हो जाता - तोगड़ियाबिहार के शिक्षा मंत्री ने रामचरितमानस पर दिया था विवादित बयान

नई दिल्ली: बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह के 'रामचरितमानस' पर दिए गए विवादित बयान पर पहली बार अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया की प्रतिक्रिया सामने आई है। कानपुर में एक कार्यक्रम के दौरान प्रवीण तोगड़िया ने कहा, "किसी के कहने से रामचरितमानस छोटा नहीं हो जाता है। ये करोड़ों हिंदुओं के दिल में है और श्रद्धा के साथ है। जिसको पूरी समझ नहीं है वो ऐसा बोलता है।"

प्रवीण तोगड़िया ने आगे कहा,  "अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और करोड़ो हिंदुओं के सामूहिक प्रयास से भगवान राम को मंदिर मिला। अब राम के बेटे सभी हिंदुओं को रहने के लिए अच्छा घर मिले, सभी हिंदुओं का परिवार स्वस्थ रहे, सभी हिंदू परिवार सुरक्षित रहें और सभी हिंदुओं के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें, ऐसा अभियान पूरे देश में हमने शुरू किया है।"

बता दें कि बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने नालंदा में छात्रों के एक कार्यक्रम के दौरान रामचरित मानस को नफरत फैलाने वाली किताब बताया था। बिहार के शिक्षा मंत्री ने कहा था कि रामचरित मानस में निचली जाति के लोगों को शिक्षा नहीं प्रदान करने की बात कही गई है। इसके साथ ही प्रोफेसर चंद्रशेखर ने कहा था कि रामचरित मानस में  निचली जाति के लोगों को कई तरह की गालियां भी दी गई हैं।

बिहार के शिक्षा मंत्री के इस बयान के बाद ही राज्य की सियासत में भूचाल आ गया और भाजपा ने महागठबंधन सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रोफेसर चंद्रशेखर  के बयान से जदयू नेता भी असहज नजर आए और गठबंधन में दरार की खबरें भी आने लगीं। हालांकि तमाम बयानबाजी और सियासी सरगर्मी के बाद भी चंद्रशेखर अपना बयान वापस लेने के लिए तैयार नहीं हुए।

विवाद इतना बढ़ा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सामने आकर सफाई देनी पड़ी। नीतीश कुमार ने इस पूरे विवाद पर कहा कि धर्म के मामले में किसी को भी किसी भी तरह का हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। हम मंत्री को अपना बयान वापस लेने के लिए बोल चुके हैं, अब हम उसके आगे क्या कहें? नीतीश कुमार ने राजद नेता और कैबिनेट में मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर के बयान के बाद गठबंधन में आने वाली दरार की खबरों पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि गठबंधन में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं है।

टॅग्स :प्रवीण तोगड़ियाबिहारनीतीश कुमारआरजेडीजेडीयूकानपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'