लाइव न्यूज़ :

प्रतापगढ़: चिकित्सक की पत्नी को बंधक बना कर लाखों रूपये की लूट, तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: February 18, 2021 12:25 IST

Open in App

प्रतापगढ़ (उप्र), 18 फरवरी (भाष) जिला मुख्यालय से तीस किलोमीटर दूर थाना पट्टी कोतवाली अंतर्गत बारडीह गाँव में बुधवार रात तीन सशस्त्र बदमाशों ने एक महिला को घायल करके बंधक बना लिया और लाखों रुपये नगद व लाखों रूपये कीमत के आभूषण लूट कर फरार हो गए।

पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध लूट का मामला दर्ज किया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया, ‘‘सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पट्टी में तैनात डॉ. पंकज कुमार अपने पैतृक आवास बारडीह में पत्नी कंचन के साथ रहते हैं। बुधवार रात वह सीएचसी में थे और उनकी पत्नी घटना के वक्त घर पर अकेली थीं।’’

उन्होंने बताया, ‘‘रात लगभग दस बजे तीन सशस्त्र बदमाश उनके घर पहुंचे और चिकित्यक को आवाज लगाने लगे। जैसे ही कंचन ने दरवाजा खोला तो बदमाशों ने उनके सर पर तमंचे से वार कर उन्हें बंधक बना लिया और अलमारी में रखे लगभग चार लाख रूपये नगद और लाखों रूपये के आभूषण लूट कर फरार हो गए।’’

महिला ने पति को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।

सिंह ने बताया कि चिकित्सक की तहरीर पर तीन आरोपियों के विरुद्ध लूट का मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए