लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव 10 लाख नौकरी की बात करते हैं, उन्हें तो पता नहीं होगा नौकरी देने की प्रक्रिया क्या है?, प्रशांत किशोर ने कसा तंज

By एस पी सिन्हा | Updated: December 7, 2022 17:48 IST

बिहारः प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार 10 लाख नौकरी देने की बात कर रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि केंद्र सरकार अगर पैसा देना बंद कर दे तो शिक्षकों को वेतन नहीं मिल पायेगा।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव को कोई समझ नहीं है। सलाहकार ने लिख कर दे दिया होगा कि 10 लाख नौकरी देंगे।बिहार के सारे नियोजित शिक्षकों को नियमित वेतन दे देंगे।

पटनाः चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अपने जन सुराज यात्रा के दौरान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वे तेजस्वी प्रसाद यादव की बातों को गंभीरता से नहीं लेते। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव 10 लाख नौकरी की बात करते हैं, उन्हें तो ये भी पता नहीं होगा कि नौकरी देने की प्रक्रिया क्या होती है?

उसके लिए बजट से लेकर दूसरे किन चीजों की जरूरत है? उन्होंने कहा कि रही बात नीतीश कुमार की तो वे भरी दोपहरी में लोगों की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। किशोर ने कहा कि नीतीश 10 लाख नौकरी देने की बात कर रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि केंद्र सरकार अगर पैसा देना बंद कर दे तो बिहार में शिक्षकों को वेतन नहीं मिल पायेगा।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को कोई समझ नहीं है। उन्हें किसी सलाहकार ने लिख कर दे दिया होगा कि 10 लाख नौकरी देंगे तो उसी को दोहरा रहे हैं। बाकी उन्हें नौकरी देने से लेकर उसके लिए पैसे का इंतजाम करने के बारे में कोई जानकारी नहीं होगी। 2020 में उन्होंने कह दिया कि बिहार के सारे नियोजित शिक्षकों को नियमित वेतन दे देंगे।

हालत यह है कि पहले से नियुक्ति शिक्षकों को मानदेय देने में 6 महीने लग रहे हैं। तेजस्वी कहते थे कि शिक्षकों के सारे खाली पद भर देंगे। अब रोज टीईटी पास लड़के-लड़कियां आंदोलन कर रही हैं और सरकार उन्हें पिटवा रही है। इस दौरान पीके ने लोगों से कहा कि अगर नेता काम नहीं कर रहे हैं, आपकी खोज खबर नहीं ले रहे हैं, वो इतने बुरे हैं तो आखिर वो बार-बार आपका वोट कैसे पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आपकी आंख में पट्टी नहीं लगी है। आप समझिए कि यहां आपके बच्चे के शरीर पर कपड़े नहीं है, घर में खाने के लिए अनाज है। सुविधा और रोजगार नहीं है। अगर आपको अपने भविष्य की चिंता नहीं है, तो कम से कम अपने बच्चों की परवाह कीजिए, नहीं तो आप जैसी दुर्गति से उन्हें भी पूरा जीवन गुजारना होगा।

उन्होंने कहा कि अगर बिहार के नेता आपको बेवकूफ़ बना रहे हैं, तो आप भी तो बेवकूफ़ बनने के लिए तैयार बैठे हैं। एक तरफ आप शिकायत करते हैं कि नेता हमारे लिए ना कुछ काम करते हैं, बुरी परिस्थितियों में मिलने तक नहीं आते हैं, दूसरी तरफ चुनाव के वक़्त आप अपना हित ना देख कर जाति, धर्म, पाकिस्तान हिंदुस्तान के नाम पर उन्हें दोबारा जीता देते हैं।

प्रशांत किशोर ने पूछा कि अगर कोई सांसद, विधायक काम नहीं कर रहा, तो वो 3 से चार बार कैसे चुनाव जीत रहा है। उन्होंने कहा कि राजद और उसके नेता का विकास की बात करना सबसे बड़ा मजाक है। जिस पार्टी ने 15 साल बिहार में राज कर इस राज्य को रसातल में पहुंचा दिया और गर्त में मिला दिया वह विकास की बात कर रही है। तब तो देश की हर राजनीतिक पार्टी कह सकती है कि हमने विकास किया। चूंकि किसी तरह से जनता को ठगना है, इसलिए राजद जैसी पार्टी भी विकास की बात कर रही है। 

टॅग्स :प्रशांत किशोरतेजस्वी यादवनीतीश कुमारबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील