लाइव न्यूज़ :

बिहार: बेटे के शव के लिए भीख मांगते बुजुर्ग दंपति को लेकर प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 9, 2022 10:42 IST

बिहार के समस्तीपुर में एक दंपति द्वारा अपने बेटे के शव को अस्पताल से छुड़ाने के लिए पैसे लेने की भीख मांगते हुए वीडियो वायरल होने के बाद प्रशांत किशोर ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देजो वीडियो सामने आया है, उसमें एक बुजुर्ग दंपति भीख मांग रहा है। गरीब मां-बाप के पास उतने पैसे नहीं हैं लिहाजा वे पैसों के लिए शहर में घूम-घूम कर भीख मांग रहे हैं।

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में एक दंपति द्वारा अपने बेटे के शव को अस्पताल से छुड़ाने के लिए पैसे लेने की भीख मांगते हुए एक वायरल वीडियो को लेकर लोग आक्रोश में हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, एक बुजुर्ग दंपति ने आरोप लगाया था कि सदर अस्पताल के एक कर्मचारी ने उनके बेटे के शव को छोड़ने के लिए 50,000 रुपये मांगे थे, जो कुछ दिनों पहले लापता हो गया था।

वहीं, इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए चुनावी रणनीतिकार से राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। इसी क्रम में किशोर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मानवता शर्मसार, फिर भी नीतीश कुमार जी का सुशासन का दावा बरकरार!!" बताते चलें कि जो वीडियो सामने आया है, उसमें एक बुजुर्ग दंपति भीख मांग रहा है। 

गरीब मां-बाप के पास उतने पैसे नहीं हैं लिहाजा वे पैसों के लिए शहर में घूम-घूम कर भीख मांग रहे हैं। पीड़ित मां-बाप का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पिता ने कहा कि उसका बेटा जो कुछ दिन पहले लापता हो गया था, उसके शव की समस्तीपुर सदर अस्पताल में होने की सूचना मिली है। बकौल पिता, "कुछ समय पहले मेरा बेटा लापता हो गया था। अब, हमें फोन आया है कि मेरे बेटे का शव समस्तीपुर के सदर अस्पताल में है।" 

पिता महेश ठाकुर ने एएनआई को बताया कि अस्पताल के एक कर्मचारी ने मेरे बेटे के शव को छोड़ने के लिए 50,000 रुपये मांगे हैं। हम गरीब लोग हैं, हम इस राशि का भुगतान कैसे कर सकते हैं? उधर वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। समस्तीपुर के सिविल सर्जन डॉ एसके चौधरी ने कहा, "जिम्मेदार पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यह मानवता के लिए शर्म की बात है।" उन्होंने कहा कि ऐसे मामले पहले भी हो चुके हैं जिनमें कार्रवाई की गई है। इसमें भी कार्रवाई होनी तय है।

टॅग्स :प्रशांत किशोरनीतीश कुमारबिहारसमस्तीपुरsamastipur-ac
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?