लाइव न्यूज़ :

अगर 10 लाख लोगों को नौकरी नहीं मिली तो युवओं के साथ सीएम नीतीश का करूगां घेराव- बिहार में बोले प्रशांत किशोर

By भाषा | Updated: November 20, 2022 09:00 IST

आपको बता दें कि प्रशांत किशोर ने अगस्त में 'महागठबंधन' सरकार के गठन के बाद किए गए नौकरी के वादे को निभाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती भी दी है। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा है कि अगर वादा नहीं पूरा हुआ तो सीएम नीतीश के घेराव होगा।

Open in App
ठळक मुद्देप्रशांत किशोर ने फिर से एक बार सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। इस बार उन्होंने बिहार में 10 लाख नौकरी के वादे को लेकर सीएम नीतीश कुमार को घेरा है। मामले में किशोर ने कहा है कि अगर नौकरी नहीं दी गई तो वे सीएम नीतीश का घेराव करेंगे।

पटना: बिहार के मोतिहारी में राजनीतिक रणनीतिकार सह कार्यकर्ता प्रशांत किशोर ने शनिवार को कहा कि अगर जद (यू) प्रमुख एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के युवाओं को “10 लाख सरकारी नौकरी” देने के अपने वादे को पूरा करने में विफल रहते हैं तो उनका घेराव किया जाएगा। 

आपको बता दें कि पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में पहाड़पुर संभाग के मखनिया गांव में प्रशांत किशोर ने संवाददाताओं से यह बात कही है। 

प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार को दी चुनौती

इस पर बोलते हुए प्रशांत किशोर ने अगर सीएम नीतीश कुमार राज्य में 10 लाख लोगों को रोजगार नहीं देते है तो ऐसे में उनका घेराव किया जाएगा। यही नहीं प्रशांत किशोर ने अगस्त में 'महागठबंधन' सरकार के गठन के बाद किए गए नौकरी के वादे को निभाने के लिए मुख्यमंत्री को चुनौती भी दी। 

गौरतलब है कि गांधी मैदान में अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण के दौरान नीतीश कुमार ने वादा किया था कि महागठबंधन सरकार का लक्ष्य सरकारी क्षेत्र में 10 लाख लोगों को नौकरी देना है। 

नौकरे के वादे पूरे नहीं हुए तो युवा के साथ करूंगा सीएम नीतीश कुमार का घेराव

प्रशांत किशोर ने कहा, ‘‘उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी कहा था कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल नए शासन के हिस्से के रूप में, वादे को पूरा करेगी। आने वाले दिनों में 10 लाख सरकारी नौकरी देने के अपने वादे को पूरा करने में विफल रहने पर मैं बिहार के युवाओं के साथ नीतीश कुमार का घेराव करूंगा।’’ 

गौरतलब है कि प्रशांत किशोर राज्य में 3,500 किलोमीटर लंबी 'पदयात्रा' पर हैं। 

टॅग्स :प्रशांत किशोरबिहारनीतीश कुमारनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा