लाइव न्यूज़ :

प्रशांत किशोर ने बिहार पुलिस और तमिलनाडु पुलिस को दी चुनौती, कहा-अगर फेक वीडियो है तो हम पर मुकदमा करे

By एस पी सिन्हा | Updated: March 11, 2023 18:38 IST

प्रशांत किशोर ने कहा कि मैंने दो वीडियो डाले हैं और मीडिया के माध्यम से बिहार और तमिलनाडु पुलिस को चुनौती दे रहा हूं कि यदि मेरे द्वारा डाला गया वीडियो फेक है तो आप आकर मुझ पर केस कर दीजिए, दोनों वीडियो सब के सामने है।

Open in App
ठळक मुद्देपीके ने कहा- मैंने दो वीडियो डाले हैं और मीडिया के माध्यम से बिहार और तमिलनाडु पुलिस को चुनौती दे रहा हूंबोले- यदि मेरे द्वारा डाला गया वीडियो फेक है तो आप आकर मुझ पर केस कर दीजिए

पटना: बिहार में जन सुराज यात्रा पर निकले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शनिवार को बिहार पुलिस और तमिलनाडु पुलिस को चुनौती दी है कि वे मुझ पर केस करके दिखाएं। तमिलनाडु मुद्दे पर प्रशांत किशोर ने जो वीडियो ट्वीट किया है उसे लेकर उन्होंने कहा कि अगर यह फर्जी है तो मुझ पर केस किया जाए। उन्होंने तमिलनाडु में हुई घटना पर बोलते हुए कहा कि इस घटना को लेकर मैंने 2 ट्वीट किया है। पिछले दिनों कुछ लोगों ने फेक वीडियो चलाया है, जिसमे सच्चाई यह है की वो फेक है और उन पर कार्यवाही हो रही है।

पीके ने कहा कि जिन लोगों ने फेक वीडियो चलाया उन पर निश्चित कार्यवाही हो, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है की तमिलनाडु में घटना हुई नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मैंने दो वीडियो डाले हैं और मीडिया के माध्यम से बिहार और तमिलनाडु पुलिस को चुनौती दे रहा हूं कि यदि मेरे द्वारा डाला गया वीडियो फेक है तो आप आकर मुझ पर केस कर दीजिए, दोनों वीडियो सब के सामने है। तमिलनाडु पुलिस ने भी वीडियो साझा की है रेल में मारपीट की घटना हुई है और उस मामले मे गिरफ्तारी भी हुई है। 

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के बड़े नेता घटना से एक दिन पहले हिन्दी भाषी क्षेत्र के लोगों को मारने के बयान देते हैं और इस तरह की बयानबाजी नई नहीं है। पिछले कई महीने से इस तरह की बयानबाजी हो रही है और उसमे कई तरह के लोग शामिल हैं। 

पीके ने कहा कि जब सामाज और राजनीति के जिम्मेदार लोग इस तरह के बयान देंगे तो उसका एक असर ये भी हो सकता है कि कोई घटना हो गई हो, लेकिन ऐसी बात नहीं है की वहां पर ऐसी घटना हुई ही नहीं है। वो बात अलग है की किसी ने फेक वीडियो उस घटना के नाम पर चला दी है। लेकिन हिन्दी भाषियों के साथ वहां पर बदसलुकी हुई है जो लोग तमिलनाडु को समझते हैं, उनको पता है कि तमिलनाडु के कोंगू इलाके में हिंदी भाषियों के खिलाफ इस तरह की घटना हुई है और मैं फिर से साफ तौर पर कह रहा हूं की जो लोग वहां भाषण दे रहे हैं और तमिलनाडु के लोगो को हिंदी भाषी लोगों के खिलाफ भड़का रहे है उन पर निश्चित कार्यवाही होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए पीके ने कहा कि 2014-15 वाले नीतीश कुमार, जिनकी मैंने मदद की थी और 2021-22 वाले नीतीश कुमार जिनका विरोध किया जा रहा है। उन दोनों मे जमीन - आसमान का अंतर है। अंतर है नेता के तौर पर, प्रशासक के तौर पर और व्यक्तिगत तौर पर। अगर हम बात करें नेता के तौर पर तो 2014- 15 में नीतीश कुमार चुनाव नहीं हारे थे, लेकिन लोकसभा में कम सीट आने की वजह से उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया था और मांझी को मुख्यमंत्री बनाया था। 

उन्होंने कहा कि 2020 मे नीतीश कुमार चुनाव हार गए थे क्योंकि विधानसभा कि 243 सीट में से केवल 42 विधायक जीते थे, इस हिसाब से वो चुनाव तो हार गए हैं। लेकिन आज वो कोई न कोई जुगत लगा कर कभी भाजपा के साथ तो कभी राजद के साथ मिलकर मुख्यमंत्री बने हुए हैं। लेकिन 2005 से 2012 में नीतीश कुमार ने बिहार को सुधारने के लिए कुछ प्रयास किए थे। लेकिन आज के नीतीश कुमार अपनी कुर्सी बचाने मे लगे हुए हैं।

टॅग्स :प्रशांत किशोरबिहारBihar PoliceTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप