लाइव न्यूज़ :

प्रसार भारती ने अपने कर्मचारियों के लिए ‘आरोग्य सेतु’ ऐप को डाउनलोड करना किया जरूरी

By भाषा | Updated: April 15, 2020 19:01 IST

भारत सरकार ने संक्रमण से लोगों बचाने के लिए कुछ दिन पहले ही आरोग्य सेतु ऐप लॉन्च किया था, जो एक कोरोना ट्रैकर ऐप है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रसार भारती ने अपने कर्मचारियों के लिए ‘आरोग्य सेतु’ ऐप डाउनलोड करना और उसे सक्रिय करना जरूरी कर दिया है।कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को सचेत रखने के उद्देश्य से इस ऐप को आरंभ किया गया।

नई दिल्ली। लोक प्रसारक प्रसार भारती ने अपने कर्मचारियों के लिए ‘आरोग्य सेतु’ ऐप डाउनलोड करना और उसे सक्रिय करना जरूरी कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दो अप्रैल को इस ऐप की शुरुआत की थी। कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को सचेत रखने के उद्देश्य से इस ऐप को आरंभ किया गया। ऐप इस्तेमाल करने वालों को यह भी अवगत कराया जाता है कि उन्हें संक्रमण का कितना खतरा है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर ने इस ऐप को विकसित किया है । प्रसार भारती ने अपने सभी विभागों को भेजे पत्र में कहा है कि सरकार ने आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप की शुरुआत की है, जो कि एंड्रायड और आईओएस मोबाइलों के लिए उपलब्ध है । इस ऐप के माध्यम से लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचने, इसके लक्षणों के बारे में भी बताया जाता है।

पत्र में कहा गया है, ‘‘ड्यूटी पर आने वाले सभी कर्मचारियों के लिए, चाहें वो कार्यालय में हों या बाहर (रिपोर्टिंग या अन्य गतिविधियों के लिए) हों, उपरोक्त ऐप मोबाइल में डाउनलोड करना जरूरी है।’ इसमें कहा गया है, ‘‘सुरक्षा दल को निर्देश देकर यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि प्रसार भारती प्रतिष्ठान में आने-जाने वाले सभी के पास पुष्टि करें कि उन्होंने ऐप को एक्टिवेट किया है।’’ पत्र में सभी कर्मचारियों को ऐप के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसे डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करने को कहा गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस