लाइव न्यूज़ :

प्रमोद सावंत ने गोवा के मुख्यमंत्री पद पर पूरे किए दो साल, लोगों का शुक्रिया अदा किया

By भाषा | Updated: March 19, 2021 12:04 IST

Open in App

पणजी, 19 मार्च गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को मुख्यमंत्री का पदभार संभाले शुक्रवार को दो साल हो गये और उन्होंने इस मौके पर महामारी के दौरान सरकार का समर्थन करने के लिए राज्य की जनता का शुक्रिया अदा किया।

सावंत 17 मार्च, 2019 को मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘मुझे गोवा का मुख्यमंत्री बने आज दो साल हो गए। मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया। महामारी जैसे काल में गोवा को फिर से मजबूत बनाने के लिए मुझे जिस तरह का समर्थन मिला, उसके लिए मैं सम्मानित महसूस करता हूं।’’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘’ इस यात्रा को खूबसूरत बनाने के लिए मैं सभी के प्रयासों और प्रतिबद्धताओं की सराहना करता हूं। आपके विश्वास से मैं गोवा को स्वयंपूर्ण बाने के लिए अथक काम करूंगा और इसके रास्ते में आने वाले हर चुनौती को पार करूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम