लाइव न्यूज़ :

केरल: गर्भवती हथिनी की मौत पर बोले प्रकाश जावड़ेकर- पटाखे खिलाना और हत्या करना भारतीय संस्कृति में नहीं

By भाषा | Updated: June 4, 2020 17:03 IST

केरल में एक गर्भवती जंगली हथिनी की पटाखों से भरा अनानास खिलाने से हुई मौत पर गंभीर संज्ञान लेते हुए केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पटाखे खिलाना और हत्या करना शामिल नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देट्वीट करते हुए जावड़ेकर ने कहा कि सरकार दोषियों को सजा देने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।  हथिनी की हत्या पर गंभीर संज्ञान लिया है। हम इस घटना की उचित जांच करने और दोषियों को पकड़ने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

नई दिल्ली: केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने केरल में एक गर्भवती जंगली हथिनी की पटाखों से भरा अनानास खिलाने से हुई मौत पर गंभीर संज्ञान लेते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में पटाखे खिलाना और हत्या करना शामिल नहीं है। सोशल मीडिया पर बवाल मचाने वाली इस घटना के बारे में ट्वीट करते हुए जावड़ेकर ने कहा कि सरकार दोषियों को सजा देने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘केंद्र सरकार ने मलप्पुरम में एक हथिनी की हत्या पर गंभीर संज्ञान लिया है। हम इस घटना की उचित जांच करने और दोषियों को पकड़ने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। पटाखे खिलाना और हत्या करना भारतीय संस्कृति में शामिल नहीं हैं।’’ बुधवार रात को एक बयान में जावड़ेकर ने केरल में गर्भवती जंगली हथिनी की क्रूरता से हत्या करने के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का वादा किया था। 

जावड़ेकर ने यहां एक बयान जारी कर कहा, ‘‘पर्यावरण मंत्रालय ने केरल में एक हथिनी की मौत पर गंभीर संज्ञान लिया है। घटना की रिपोर्ट मांगी है। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’ गौरतलब है कि इस घटना में कथित तौर पर स्थानीय लोगों ने हथिनी को पटाखों से भरा अनानास खाने के लिए दिया जो उसके मुंह में जाकर फट गया जिससे उसकी मौत हो गई। हथिनी की 27 मई को वेल्लियार नदी में मौत हुई। सूत्रों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि हथिनी गर्भवती थी। सूत्रों ने बताया कि अनानास चबाने के बाद वह कुछ भी नहीं खा पा रही थी और यह अनानास उसके मुंह में फट गया। 

टॅग्स :प्रकाश जावड़ेकरकेरलहाथी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारतAssembly Election 2026 Dates: 4 राज्य-1 केंद्र शासित प्रदेश, 824 सीट और 4 मई को मतगणना, देखिए शेयडूल

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष