लाइव न्यूज़ :

प्रज्ञा सिंह ठाकुर का एक रूप ऐसा भी, भिक्षा मांगकर चलाती हैं आजीविका, उनके पास है राम नाम की चांदी की ईंट और ये संपत्ति 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 28, 2019 12:03 IST

मध्य प्रदेश की प्रज्ञा सिंह ठाकुर मालेगांव ब्लास्ट और आरएसएस प्रचारक सुनील जोशी हत्याकांड के बाद चर्चा में आईं। प्रज्ञा ठाकुर मालेगांव धमाके की आरोपी के तौर पर करीब 9 साल जेल में रहीं और फिर जमानत पर बाहर आईं।

Open in App
ठळक मुद्देचुनावी शपथ पत्र में प्रज्ञा सिंह ने बताया था कि उनके ऊपर हत्या, हत्या के प्रयास और कथित आतंकवादी कृत्य के मामले दर्ज हैं।प्रज्ञा सिंह ने अपने शपथ पत्र में शैक्षणिक योग्यता बीए और एमए दर्ज कराया है।

मध्य प्रदेश के भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा संसद में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' बताने को लेकर विवाद छिड़ गया है। बीजेपी ने कार्रवाई करते हुए प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा मंत्रालाय की कमेटी से हटा दिया गया है। इसके साथ ही बीजेपी पार्टी की होने वाली संसदीय दल की बैठक में भी शामिल नहीं होने का आदेश दिया गया है। इसके बाद से प्रज्ञा ठाकुर चर्चाओं में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। मध्य प्रदेश की प्रज्ञा सिंह ठाकुर मालेगांव ब्लास्ट और आरएसएस प्रचारक सुनील जोशी हत्याकांड के बाद चर्चा में आईं। प्रज्ञा ठाकुर मालेगांव धमाके की आरोपी के तौर पर करीब 9 साल जेल में रहीं और फिर जमानत पर बाहर आईं। लेकिन इन सब के अलावा प्रज्ञा ठाकुर का एक और रूप भी है। 

प्रज्ञा सिंह ठाकुर की आजीविका भिक्षा और समाज के द्वारा चल रही है

प्रज्ञा सिंह ठाकुर की आजीविका भिक्षा और समाज के द्वारा चल रही है। उनके पास चार लाख से ज्यादा की संपत्ति है, जिसमें राम नाम की चांदी की ईंट है, जिसका वजन 150 ग्राम है और 2 किलो वजन का चांदी का कमंडल भी उनके पास है। प्रज्ञा के पास किसी तरह का हथियार नहीं है और न ही उनके पास जमीन है।

यह जानकारी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने नामांकन फार्म के साथ दी जानकारी में दी है। उन्होंने नामांकन पत्र के साथ अपनी पूरी जानकारी देते हुए बताया कि उनके पास 4 लाख 44 हजार 224 रुपए की चल-अचल संपत्ति घोषित की है। राजधानी की बैरागढ़ स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया में 88,824 और दूसरे खाते में 11 हजार रुपए जमा है। जबकि उनके पास नगद 90 हजार रुपए है।

 प्रज्ञा सिंह ने नामांकन पत्र के साथ दी जानकारी में बताया कि उनके पास 1 लाख 14 हजार रुपए की सोने की चेन, लाकेट, अंगूठी और सप्त धातु का सुमेरनी है। वहीं 1 लाख 40 हजार 400 रुपए के चांदी का कमंडल, कटोरी, प्लेट, लोटा, अंगूठे की रिंग, कड़े और एक राम नाम की ईंट भी है। इस ईंट का वजन 150 ग्राम बताया है। 

ईंट की कीमत उन्होंने 7 हजार रुपए बताई है। वहीं दो किलो के चांदी के कमंडल की कीमत 81 हजार रुपए है। प्रज्ञा सिंह ने अपने पास किसी तरह को कोई हथियार होने की बात नहीं की है, साथ ही जमीन न होने का उल्लेख भी शपथ पत्र में किया है।

प्रज्ञा सिंह ठाकुर की  शैक्षणिक योग्यता

प्रज्ञा सिंह ने अपने शपथ पत्र में शैक्षणिक योग्यता बीए फाइनल 1994 में शासकीय महाविद्यालय लहार जीवाजी यूनिवर्सिटी से करना बताया है। वहीं उन्होंने एमए फाइनल 1996 में शासकीय एमजेएस कालेज भिंड जीवाजी यूनिवर्सिटी से किया है। उन्होंने 1997 में विद्या निकेतन कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन भोपाल बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से बीपीएड किया है। उन्होंने अपना स्थानीय पता 126 रिवेरा डाउन फेस-2 माता मंदिर भोपाल बताया है। 

प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर दर्ज मामले 

चुनावी शपथ पत्र में प्रज्ञा सिंह ने बताया था कि उनके ऊपर हत्या, हत्या के प्रयास और कथित आतंकवादी कृत्य के मामले दर्ज हैं। उनके खिलाफ आजाद नगर पुलिस थाना मालेगांव जिला नासिक में साल 2008 में एफआईआर दर्ज हुई थी। स्पेशल एनआईए न्यायालय मुंबई में यह केस चल रहा है। उन पर धारा 18 अन लॉ फुल एक्टिविटीज एक्ट 1967 एवं सह पठित धारा 120 बी के तहत कथित हत्या, हत्या का प्रयास और आतंकवादी कृत्य के तहत मामला दर्ज किया गया था, लेकिन किसी भी मामले में उन पर दोष सिद्ध नहीं हुआ है।

प्रज्ञा ठाकुर के उम्र को लेकर छिड़ा विवाद

 प्रज्ञा ठाकुर के उम्र को लेकर भी नया विवाद छिड़ गया है। प्रज्ञा ठाकुर ने शपथ पत्र में अपनी उम्र 49 साल बताई है, जबकि सोशल मीडिया पर वायरल दस्तावेज में 2016 में मुंबई हाईकोर्ट में दाखिल जमानत अर्जी में उन्होंने अपनी उम्र 44 साल बताई गई है। इस दृष्टि से उनकी उम्र 47 साल होनी चाहिए। 

टॅग्स :साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरमध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मालेगांव धमाका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष