लाइव न्यूज़ :

प्रधान ने पटनायक से प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी आने का किया आग्रह

By भाषा | Updated: October 9, 2021 20:02 IST

Open in App

भुवनेश्वर, नौ अक्टूबर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से ग्रामीण इलाकों के निवासियों को संपत्ति का अधिकार देने के वास्ते राज्य में प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने का अनुरोध किया।

पटनायक को शुक्रवार को लिखे एक पत्र में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री स्वामित्व (गांवों का सर्वेक्षण और ग्रामीण इलाकों में आधुनिक तकनीक के साथ मैपिंग) योजना’ का मकसद दूरवर्ती गांवों में भी लोगों को संपत्ति का अधिकार मुहैया कराना है।

प्रधान ने कहा, ‘‘जैसा कि आप जानते हैं कि भारत में ग्रामीण भूमि के सर्वेक्षण और अधिकारों का इसका रिकॉर्ड दशकों पुराना है। ओडिशा समेत भारत में कई गांव ऐसे हैं, जहां भूमि का सर्वेक्षण अभी तक नहीं किया गया है, जिसके चलते राज्य के ग्रामीण इलाकों में संपत्ति के कई मालिकों के पास अपनी संपत्ति का आवश्यक विधि दस्तावेज नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे मालूम है कि ओडिशा सरकार ने फरवरी 2021 में भारतीय सर्वेक्षण विभाग के साथ एक ज्ञापन पत्र पर हस्ताक्षर किए और रायगढ़ में प्राथमिकता के आधार पर इसका क्रियान्वयन किया जा रहा है, लेकिन इन गतिविधियों में तेजी लाने की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब