लाइव न्यूज़ :

ठंड की दस्तक के बाद भी लगातार चौथे दिन 'गंभीर' बनी रही दिल्ली की वायु गुणवत्ता

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 26, 2018 09:02 IST

दिल्ली की वायु गुणवत्ता मंगलवार को लगातार चौथे दिन 'गंभीर' श्रेणी में बनी रही

Open in App

दिल्ली की वायु गुणवत्ता मंगलवार को लगातार चौथे दिन 'गंभीर' श्रेणी में बनी रही. अधिकारियों ने बताया कि मौसमी परिस्थितियां प्रदूषक तत्वों के बिखराव के लिए प्रतिकूल बनी हुई हैं. दीपावली के बाद से ही शहर प्रदूषण के सबसे बुरे संकट का सामना कर रहा है.

एक ओर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के डाटा के मुताबिक, समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 416 के 'गंभीर' स्तर पर रहा वहीं केंद्र संचालित वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान प्रणाली (सफर) ने 423 एक्यूआई दर्ज किया. सीपीसीबी के मुताबिक, सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के 25 इलाकों में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' दर्ज की गई जबकि नौ इलाकों में यह बहुत खराब श्रेणी में रही.

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद में गंभीर वायु प्रदूषण दर्ज किया गया जबकि गुड़गांव में हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' रही. सीपीसीबी ने बताया कि यहां हवा में अतिसूक्ष्म कणों पीएम 2.5 का स्तर 271 रहा जबकि पीएम 10 का स्तर 422 दर्ज किया गया.

शनिवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गई थी. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को इस साल का दूसरा सबसे ज्यादा प्रदूषण स्तर दर्ज किया गया जब एक्यूआई 450 पहुंच गया था. सफर के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार तक एक्यूआई 'गंभीर' श्रेणी में बना रहेगा.

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल