लाइव न्यूज़ :

पन्नीरसेल्वम को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार दिखाने वाले पोस्टर सामने आए, पार्टी में हलचल

By भाषा | Updated: August 15, 2020 17:40 IST

पोस्टर में कहा गया कि पन्नीरसेल्वम अकेले ऐसे नेता हैं जो आम लोगों और गरीबों के मुख्यमंत्री थे और अम्मा ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देपन्नीरसेल्लवम के गृह जिले में इस प्रकार के पोस्टरों का मिलना अहम संकेत देता है।पोस्टर में कहा गया, ‘‘ऐसे एकमात्र मुख्यमंत्री हैं जिन्हें पुरचि थलाइवी (जयललिता) ने अपना आशीर्वाद दिया है।पार्टी के पदाधिकारियों ने इस संबंध में पूछे जाने पर कहा कि पन्नीरसेल्वम का इससे कोई लेना-देना नहीं है।

थेनी: तमिलनाडु के थेनी जिले में शनिवार को कई स्थानों पर ऐसे पोस्टर पाए गए जिसमें कहा गया है कि अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेता ओ पन्नीरसेल्वम अकेले ऐसे नेता हैं जिन्हें पार्टी की प्रमुख दिवंगत जयललिता ने 2021 विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद के एकमात्र उम्मीदवार के तौर पर अपना आशीर्वाद दिया था।

इससे पार्टी में हलचल मच गई है। चुनाव उम्मीदवारों को ले कर मंत्रियों के बीच हाल ही में हुई चर्चा के बीच पन्नीरसेल्लवम के गृह जिले में इस प्रकार के पोस्टरों का मिलना अहम संकेत देता है। पोस्टर में कहा गया,‘‘ ऐसे एकमात्र मुख्यमंत्री हैं जिन्हें पुरचि थलाइवी (जयललिता) ने अपना आशीर्वाद दिया है। जो प्रत्यक्ष रूप से दिखाता है उन्हें चुनाव में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार होना चाहिए और उन्हें ही दिवंगत मुख्यमंत्री ने दो बार मुख्यमंत्री पद के लिए चुना था (2001 और 2014) जब वे जीवित थीं।’’

अगले पोस्टर में कहा गया वे आम लोगों और गरीबों के मुख्यमंत्री थे और अम्मा ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया था। एक अन्य पोस्टर में उन्हें ‘‘स्थाई मुख्यमंत्री’’ बताया गया है। पोस्टर में मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी, पार्टी के दिग्ग्गज नेताओं जयललिता और अन्नाद्रमुक के संस्थापक एम जी रामचंद्रन की तस्वीरें हैं।

पार्टी के पदाधिकारियों ने इस संबंध में पूछे जाने पर कहा,‘‘पन्नीरसेल्वम का इससे कोई लेना-देना नहीं है। कुछ पदाधिकारियों ने व्यक्तिगत तौर पर ऐसा किया होगा’’ 

टॅग्स :तमिलनाडुइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण