लाइव न्यूज़ :

मुरादाबाद में रॉबर्ट वाड्रा के पोस्टर, राजनीति में आने और लोकसभा चुनाव लड़ने की गुजारिश

By विनीत कुमार | Updated: February 25, 2019 09:53 IST

करीब एक महीने पहले ही प्रियंका गांधी ने राजनीति में आधिकारिक तौर पर कदम रखा है।

Open in App

रॉबर्ट वाड्रा की ओर से राजनीति में आने के संकेत दिये जाने के एक दिन बाद उनके पोस्टर मुरादाबाद में नजर आये हैं। इन पोस्टर्स में वाड्रा से आगे बढ़ने और लोकसभा चुनाव लड़ने का आग्रह किया गया है। वाड्रा ने रविवार को एक फेसबुक पोस्ट साझा किया था, इसके बाद से ही उनके राजनीति में आने की अटकलें चल रही हैं।

दिलचस्प ये है कि करीब एक महीने पहले ही वाड्रा की पत्नी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी ने राजनीति में आधिकारिक तौर पर कदम रखा है। प्रियंका ने 23 जनवरी को उत्तर प्रदेश (पूर्व) के लिए कांग्रेस पार्टी में महासचिव का पदभार संभाला था। प्रियंक को यूपी में कांग्रेस को फिर से खड़ा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

वाड्रा ने रविवार को फेसबुक पर लिखा, 'अनुभव के इतने साल और ये सीख ऐसे ही बर्बाद नहीं की जा सकती और इसे बेहतर के लिए इस्तेमाल करना चाहिए। जैसे ही ये सभी आरोप खत्म हो जाएंगे, मुझे लगता है कि लोगों की सेवा में मुझे बड़ी भूमिका निभानी चाहिए।'

वाड्रा ने साथ ही कहा, 'साल और महीने मैंने देश के विभिन्न हिस्सों में कैंपेन करते हुए बिताये लेकिन यूपी ने मुझे अहसास कराया कि छोटे-छोटे बदलाव लाने के लिए मुझे लोगों के लिए और कुछ करना चाहिए।'

वाड्रा हाल के दिनों में लगातार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सवाल-जवाबों का सामना कर रहे हैं। वाड्रा मनी लॉड्रिंग और जमीन घोटाले जैसे आरोप हैं। वाड्रा ने अपने पोस्ट में इन पूरे मसले पर कहा कि सरकार देश के असल मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही है। वाड्रा ने कहा, 'एक दशक से ज्यादा वक्त से विभिन्न सरकारे मेरे पीछे हैं और मेरा नाम उछाल कर देश के असल मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही हैं।'

टॅग्स :रॉबर्ट वाड्रालोकसभा चुनावकांग्रेसराहुल गांधीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप