लाइव न्यूज़ :

बिहार में पोस्‍टर वॉर: नीतीश कुमार के पोस्टर में 'जिन्न' की एंट्री, आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव पर साधा निशाना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 5, 2020 13:55 IST

आरजेडी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को 'कुर्सी  के प्यारे' और 'बिहार के हत्यार' बताया था। इस बार नीतीश कुमार ने विपक्षी पार्टी पर हमला करते हुए एक नया पोस्टर जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में दिनोंदिन पोस्‍टर वॉर तेज होता जा है। नीतीश कुमार ने विपक्षी पार्टी पर हमला करते हुए एक नया पोस्टर जारी किया

बिहार में दिनोंदिन पोस्‍टर वॉर तेज होता जा है। आरजेडी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को 'कुर्सी  के प्यारे' और 'बिहार के हत्यार' बताया था। इस बार नीतीश कुमार ने विपक्षी पार्टी पर हमला करते हुए एक नया पोस्टर जारी किया है, इस पोस्टर में जेडीयू ने अलादीन के चिराग वाले 'जिन्न' के बहाने लालू यादव पर जोरदार निशाना साधा है।

इस पोस्टर में जिन्‍न इस पोस्‍टर में लालू यादव से कहता नजर आ रहा है 'अब तेरी बातों में नहीं आने वाला'। साथ ही कुछ लोग यह कहते नजर आ रहे है 'क्या कीजिएगा जब रखावाले ही चोरी करें, चोरी करके तुमसे ही सीनाजीर करे।' 

साथ पोस्टर पर एक नारा लिखा है, 'कहे बिहार सुनो भाई-बहनों, घोटालेबाजों के गुण तीन मान हरे, धन संपत्ति लुटे और मति ले छीन।' इस पोस्टर में लालू यादव और शहाबुद्दीन को जेल के अंदर दिखाकर दावा किया गया है कि राज्य में न्याय का राज है। वहीं, पोस्टर में बिहार के विकास,रोजगार, शिक्षा, सुरक्षा,रोटी, स्वास्थ्य की तस्वीर भी दिखाई गई है।

बता दें कि 90 के दशक में जब चुनाव बैलेट पेपर पर हुए करते थे, उस दौरान यह चर्चा रहती थी कि बैलेट बॉक्स से लालू का 'जिन्न' निकलेगा। असल में ऐसा होता भी था और चुनाव में लालू यादव को विजय मिलती थी। लालू का जिन्न कोई और नहीं बल्कि अतिपछड़े मतदाता थे। इसमें बिहार की करीब दो दर्जन भर जातियां शामिल हैं।

टॅग्स :बिहारआरजेडीजेडीयूनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया