लाइव न्यूज़ :

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने को लेकर जारी अटकलों के बीच पोस्टर की सियासत

By एस पी सिन्हा | Updated: February 23, 2025 16:47 IST

पटना के वीरचंद पटेल मार्ग स्थित जदयू कार्यालय के बाहर लगे इस पोस्टर में निशांत कुमार से निवेदन किया गया है कि वह राजनीति में आएं और बिहार के नवनिर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

Open in App

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने को लेकर जारी कयासों के बीच जदयू समर्थकों ने पार्टी कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाकर अपनी मंशा जाहिर कर दी है। पटना के वीरचंद पटेल मार्ग स्थित जदयू कार्यालय के बाहर लगे इस पोस्टर में निशांत कुमार से निवेदन किया गया है कि वह राजनीति में आएं और बिहार के नवनिर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। पोस्टर में जिन जदयू कार्यकर्ताओं के नाम है, उनमें अभय पटेल, चंदन पटेल, सुनील सिंह और वरुण कुमार की तस्वीर भी साथ लगाई गई है। 

इन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश का जनमानस का रहा है कि बिहार को नवीं फेल नेता नहीं, बल्कि एक पढ़ा-लिखा इंजीनियर नेता चाहिए, जो राज्य का नवनिर्माण कर सके। निशांत कुमार सिर्फ नीतीश कुमार के बेटे नहीं, बल्कि उनमें बिहार का नेतृत्व प्रदान करने की पूरी क्षमता है। कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि पोस्टर लगाने के लिए उन्हें किसी नेता ने नहीं कहा, बल्कि जन भावना का आदर करते हुए उन लोगों ने यह काम किया है।

निशांत कुमार पिता नीतीश कुमार की तरह ही इंजीनियर हैं और उनकी सोच सकारात्मक। उनके राजनीति में आने से बिहार का अच्छा होगा। वहीं, जदयू के के कुछ वरिष्ठ नेताओं का भी मानना है कि अगर निशांत राजनीति में आते हैं तो इससे जदयू को मजबूती मिलेगी। बता दें कि इससे पहले शनिवार को ही मंत्री विजय कुमार चौधरी ने निशांत कुमार की राजनीति में आने की खबरों पर कहा था कि यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निर्भर करता है कि वह क्या चाहते हैं? उन्होंने का नीतीश कुमार ने जदयू को न सिर्फ बनाया है, बल्कि अपनी मेहनत से सींचा भी है। 

निशांत पार्टी के माध्यम से राजनीति में आएंगे या नहीं, इसका फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही करेंगे। वह जो भी तय करेंगे वह सब को स्वीकार होगा। वहीं, इस पूरे मामले में सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि अभी तक न तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पर कोई प्रतिक्रिया दी है और न ही उनके बेटे निशांत कुमार ने अपनी राजनीति में आने की मंशा जाहिर की है। हालांकि, जदयू दफ्तर के बाहर लगे पोस्टरों से साफ है कि समर्थक निशांत को राजनीति में देखने के लिए उत्साहित हैं।

टॅग्स :बिहारजेडीयूनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया