लाइव न्यूज़ :

बंगाल पहुंचे जेपी नड्डा बोले- बंगाल में चुनाव बाद हिंसा ने बंटवारे के दिनों की याद दिला दी है

By भाषा | Updated: May 4, 2021 18:22 IST

बंगाल हिंसा के बाद पहली बार राज्य के दो दिवसीय दौर पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वहां पहुंचकर अपनी बात रखी।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव के बाद बंगाल में भारी लूटपाट और हिंसा देखने को मिली।इस हिंसा में बीजेपी के कई कार्यकर्ताओं और समर्थकों के मारे जाने की खबर है।बंगाल में सत्ताधारी टीएमसी की शानदार विजय हुई है।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को कहा गया कि पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई व्यापक हिंसा ने उन अत्याचारों की याद दिला दी है जिसका सामना लोगों को देश के विभाजन के दौरान करना पड़ा था। नड्डा ने राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं को ‘‘क्रूरता’’ के विरूद्ध लोकतांत्रिक तरीके से लड़ने के लिए प्रेरित किया।

पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे नड्डा ने कहा कि पूरे भारत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य के उन कार्यकर्ताओं के साथ एकजुटता व्यक्त की है, जो ‘‘हिंसक हमलों का सामना कर रहे हैं।’’उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम इस वैचारिक लड़ाई और तृणमूल कांग्रेस की गतिविधियों से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो असहिष्णुता से भरी हुई है।’’

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘मैंने विभाजन के दौरान हुए अत्याचारों के बारे में सुना है, लेकिन मैंने चुनाव के बाद ऐसी हिंसा नहीं देखी है जो पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम (2 मई को) घोषित होने के बाद राज्य में हो रही है।’’नड्डा ने कहा कि वह दक्षिण 24 परगना जिले में हमलों में "मारे गए" भाजपा कार्यकर्ताओं के आवासों का दौरा करेंगे और उनके परिजनों से बात करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम यह संदेश देना चाहते हैं कि देश भर के करोड़ों भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ हैं।’’भाजपा ने दावा किया है कि तृणमूल कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनावों में जीत के बाद कथित रूप से की गई हिंसा में भाजपा के कम से कम छह कार्यकर्ता और समर्थक मारे गए हैं जिसमें एक महिला भी शामिल है।

टॅग्स :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावटीएमसीममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब