लाइव न्यूज़ :

पुंछ में शहीद लांसनायक कुलवंत सिंह के गांव के सरपंच ने सरकार से मदद की लगाई गुहार, कहा- इकलौता बेटा था, पिता भी कारगिल में शहीद हुए थे

By अनिल शर्मा | Updated: April 21, 2023 16:02 IST

शहीद हुए जवानों की पहचान हवलदार मंदीप सिंह, लांसनायक देबाशीश बस्वाल, लांसनायक कुलवंत सिंह, सिपाही हरकृष्ण सिंह और सिपाही सेवक सिंह के रूप में की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपुंछ में गुरुवार आतंकी हमले के बाद वाहन में आग लगने से सेना के 5 जवान शहीद हो गए।शहीद कुलवंत सिंह के गांव के सरपंच ने कहा कि हम सरकार से अपील करते हैं कि ये गरीब परिवार है इनकी मदद की जाए।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में गुरुवार को एक आतंकी हमले में शहीद हुए लांस नायक कुलवंत सिंह के गाँव के सरपंच ने उनके परिवार की मदद करने की सरकार से गुहार लगाई है। पंजाब के मोगा के रहने वाले कुलवंत उन पाँच जवानों में शामिल हैं जिनकी गुरुवार आतंकी हमले के बाद वाहन में आग लगने से मौत हो गई।

शहीद कुलवंत के गांव के सरपंच गुरचरण सिंह ने सरकार से आग्रह किया है कि मारे गए लांस नायक के गरीब परिवार की मदद की जाए। सरपंच ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि कुलवंत सिंह घर का इकलौता बेटा था, उसके पिता भी कारगिल में शहीद हुए थे। तीन साल पहले इनकी शादी हुई थी। उन्होंने कहा कि हम सरकार से अपील करते हैं कि ये गरीब परिवार है इनकी मदद की जाए।

सेना के बयान के मुताबिक, हमले में शहीद होने वाले सैनिक राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के थे और इलाके में आतंकवाद रोधी अभियानों के लिए तैनात किए गए थे। शहीद हुए जवानों की पहचान हवलदार मंदीप सिंह, लांसनायक देबाशीश बस्वाल, लांसनायक कुलवंत सिंह, सिपाही हरकृष्ण सिंह और सिपाही सेवक सिंह के रूप में की गई है। सेना ने इनकी शुक्रवार तस्वीर भी जारी की। जवानों के शहीद होने के बाद बाटा-डोरिया क्षेत्र के एक घने जंगल में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार एक बड़ा तलाश अभियान शुरू किया। 

अधिकारियों ने बताया कि पूरे इलाके को घेर लिया गया है और आतंकवादियों को खोजने के लिए ड्रोन और खोजी कुत्तों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती राजौरी और पुंछ जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है तथा नियंत्रण रेखा के पास कड़ी सतर्कता बरती जा रही है। 

उन्होंने बताया कि आतंकवादी हमले के बाद भीम्बर गली-पुंछ मार्ग पर यातायात रोक दिया गया है और लोगों को मेंढर के रास्ते पुंछ जाने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम ने पुंछ का दौरा किया। 

टॅग्स :पंजाबजम्मू कश्मीरArmy
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव