लाइव न्यूज़ :

Bihar: 'दिल्ली में लोगों से मिलने से राष्ट्रीय स्तर पर नहीं बढ़ेगा कद', पीके का नीतीश कुमार पर निशाना

By रुस्तम राणा | Updated: September 8, 2022 18:55 IST

नीतीश कुमार का नाम लिए चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा, अगर कोई दिल्ली में लोगों से मिल रहा है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि राष्ट्रीय स्तर पर उसका कद बढ़ रहा है। यहां तक की दिल्ली में ममता बनर्जी और केसीआर भी कई नेताओं से मिल चुके हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देविपक्ष को एकजुट करने की नीतीश की कवायद को बताया निरर्थकचुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा- इसमें कुछ भी नया नहींकहा- ममता बनर्जी और केसीआर भी कई नेताओं से मिल चुके हैं

भागलपुर: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने गुरुवार को भागलपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम नीतीश कुमार की विपक्ष को एकजुट करने की कवायद को निरर्थक बताया है। प्रशांत किशोर ने कहा, बिहार में जो राजनीतिक घटनाक्रम है वो केवल राज्य विशिष्ट मुद्दा है और मुझे नहीं लगता कि इससे राष्ट्रीय स्तर पर असर पड़ेगा। 

यहां बिना नीतीश कुमार का नाम लिए चुनावी रणनीतिकार ने कहा, अगर कोई दिल्ली में लोगों से मिल रहा है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि राष्ट्रीय स्तर पर उसका कद बढ़ रहा है। यहां तक की दिल्ली में ममता बनर्जी और केसीआर भी कई नेताओं से मिल चुके हैं। 

उन्होंने कहा, मैंने तो कहीं ऐसी घोषणा नहीं देखी जिसमें सारे विपक्ष के नेता एक साथ बैठकर किसी चेहरे आदि की घोषणा की हो। अभी मुझे इस प्रयास में कुछ नई बात नहीं दिखती है। दरअसल, सीएम नीतीश कुमार ने अपने दिल्ली दौरे में विपक्ष के कई नेताओं से मुलाकात की है। इस मुलाकात को लेकर उन्होंने बताया कि वह लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के खिलाफ सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं। 

हाल ही में राज्य में महागठबंधन की सरकार गठित होने के पश्चात की गई दस लाख नौकरियों की घोषणा को लेकर भी उन्होंने नीतीश सरकार पर हमला बोला। प्रशांत किशोर ने कहा, 17 साल सीएम रहने के बाद नीतीश कुमार को याद आया कि 10 लाख नौकरियां दी जा सकती हैं। तो अभी तक रुके हुए क्यों थे? पहले ही दे देना चाहिए था। लेकिन चलिए अब वह एक बड़े नेता हैं, आपको 'ए टू जेड' सब कुछ पता है।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए पीके ने कहा, आप दस लाख नौकरियां दे दीजिए हम अपने अभियान को वापस ले लेंगे और उनके पीछे खड़े होकर के उनको अपना नेता मान लेंगे और फिर से उनका काम करने लगेंगे। 12 महीने बीतने दें, फिर हम मैं पूछूंगा कि कौन 'एबीसी' जानता है और कौन 'एक्स वाई जेड' जानता है। 

टॅग्स :प्रशांत किशोरनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब