शीला दीक्षित की अचानक मौत से राजनीति से लेकर खेल जगत व बॉलीवुड सब दुखी, जानें किसने कैसे किया रिएक्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 20, 2019 05:33 PM2019-07-20T17:33:30+5:302019-07-20T17:33:30+5:30

शीला दीक्षित का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बीते काफी दिनों से बीमार चल रही थीं और आज सुबह दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में उन्हें भर्ती करवाया गया। उन्हें उलटी की शिकायत थी। बाद में अस्पताल में ही उनकी मौत हो गई।

Politics to Bollywood all are shocked to hear about the death of Sheila Dikshit | शीला दीक्षित की अचानक मौत से राजनीति से लेकर खेल जगत व बॉलीवुड सब दुखी, जानें किसने कैसे किया रिएक्ट

शीला दीक्षित की अचानक मौत से राजनीति से लेकर खेल जगत व बॉलीवुड सब दुखी, जानें किसने कैसे किया रिएक्ट

Highlightsशीला दीक्षित 1998 से 2013 के बीच 15 वर्षो तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक ट्वीट में उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित का शनिवार को निधन हो गया। वह 81 साल की थीं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उन्हें शुक्रवार की सुबह सीने में जकड़न की शिकायत के बाद फोर्टिस-एस्कॉर्ट्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज दोपहर बाद तीन बजकर 55 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी अचनाक हुई इस निधन से हर कोई हैरान है। नेता से लेकर अभिनेता और खेल जगत के सारे लोग भी इस खबर को सुनकर दुखी हैं। आइए जानें किसने क्या-क्या कहा है? 

प्रधानमंत्री मोदी ने शीला दीक्षित के निधन पर शोक जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, “शीला दीक्षित जी के निधन से बेहद दुखी हूं। एक ऊर्जावान और मिलनसार व्यक्तित्व की धनी, उन्होंने दिल्ली के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया।” दीक्षित का आज यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थी। मोदी ने कहा, “उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।” 

राहुल गांधी ने कहा- लग रहा हूं सब कुछ खो चुका हूं

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शीला दीक्षित के निधन पर ट्वीट कर दुख जताया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा,  शीला दीक्षित के निधन की खबर सुनकर ऐसा फील कर रहा हूं जैसे मैं सब कुछ खो चुका हूं। कांग्रेसकी प्यारी बेटी थी। मेरे राजनीति के अलावा उनके साथ बहुत करीबी रिश्ते थे। मेरी सहानुभूति उनके परिवार के साथ है। वो तीन बार दिल्ली की सीएम रही हैं। ये मेरे लिए दुख का वक्त है।'

शीला दीक्षित के निधन पर उपराष्ट्रपति ने शोक व्यक्त किया

राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। नायडू ने ट्वीट कर कहा, ‘‘दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित के आज निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। वह एक कुशल प्रशासक थीं।’’ दीक्षित 1998 से 2013 तक लगातार तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। 

शीला दीक्षित का निधन दिल्ली के लिए भारी क्षति : केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर शोक जताया और कहा कि उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘अभी-अभी श्रीमती शीला दीक्षित जी के निधन की अत्यंत दुखद खबर पता चली। यह दिल्ली के लिए भारी क्षति है। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।’

शीला दीक्षित जी के निधन की खबर सुनकर आहत हूं: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा, 'शीला दीक्षित जी के निधन की खबर सुनकर आहत हूं। उनके निधन से देश एक कर्तव्यनिष्ठ कांग्रेस नेता खो दिया है। दिल्ली के विकास में उनके योगदान को दिल्लीवासी हमेशा याद रखेंगे।'

राजनाथ सिंह ने कहा- शीलाजी का पार्टी लाइन से इतर भी काफी सम्मान किया जाता था।'

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शीला दीक्षित के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, 'वह एक बड़ी कांग्रेसी नेता थीं जो अपने सौम्य स्वभाव के लिए जानी जाती थीं। शीलाजी का पार्टी लाइन से इतर भी काफी सम्मान किया जाता था।'

पूर्व क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग ने भी दिल्ली की पूर्व CM शीला दीक्षित के निधन पर दुख व्यक्त किया।

नितिन गडकरी मौत की खबर से दुखी हूं

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शीला दीक्षित के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया कि दिल्ली के विकास में शीला दीक्षित के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और काँग्रेस की वरिष्ठ नेता श्रीमती शिला दीक्षित जी के देहांत की खबर सुनकर व्यथित हूं।

केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा- उनके निधन से हमें काफी दुख हुआ है

शीला दीक्षित के निधन पर केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा- उनके निधन से हमें काफी दुख हुआ है। हमारे उनसे वैचारिक मतभेद भले रहे हों लेकिन दिल्ली के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है।

प्रियंक गांधी ने कहा- वह मुझे बहुत प्यार करती थीं।

पूर्वी यूपी के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- 'शीला दीक्षित जी के निधन से दुखी हूं। वह मुझे बहुत प्यार करती थीं। उन्होंने दिल्ली के लिए जो भी किया उसे देशवासी और दिल्ली के लोग हमेशा याद रखेंगे।'

शीला दीक्षित की मौत पर एक्ट्रेस रवीना टंडन भी भावुक हुईं

शीला दीक्षित की मौत पर एक्ट्रेस रवीना टंडन भी भावुक हो गईं। उन्होंने लिखा, 'सम्मान और प्रार्थना, मेरी सद्भावना उनकी फैमिली के साथ है। एक सम्मानजनक सीएम जिनमें बेहद सकारात्मकता थी। अपने समय में दिल्ली का कायाकल्प करने वाली शीला दीक्षित की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं, ओम शांति।'

अक्षय कुमार ने भी जताया दुख

अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'शील दीक्षित की निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं। अपने समय में शीला दीक्षित ने प्रभावी तरीके से दिल्ली का चेहरा बदल दिया। दिल से दुखी हूं उनके परिवार के लिए प्रार्थना करता हूं।'

शीला 1998 से 2013 के बीच 15 वर्षो तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी को फिर से खड़ा करने के मकसद से उन्हें कुछ महीने पहले ही दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था। शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था। उन्होंने दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से पढ़ाई की और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज से उच्च शिक्षा हासिल की। वह साल 1984 से 1989 तक उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सांसद रहीं। बाद में वह दिल्ली की राजनीति में सक्रिय हुईं।

Web Title: Politics to Bollywood all are shocked to hear about the death of Sheila Dikshit

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे