लाइव न्यूज़ :

बिहार में नगर निकाय चुनाव पर गरमाई सियासत, चुनाव की घोषणा के बाद भी फंसे हैं कई पेंच

By एस पी सिन्हा | Updated: December 1, 2022 17:22 IST

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार के अति पिछड़ा आयोग के गठन पर सवाल खड़े किये हैं। इसे लेकर कई विवाद सामने आने लगे हैं। वहीं, दूसरी तरफ इस ऐलान के बाद अब बिहार कि राजनीति में इस ठंड के मौसम में भी गर्माहट आ गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार निकाय चुनाव का बिगुल एक बार फिर से बज चुका है।राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है।दो चरणों में बिहार नगरपालिका चुनाव का आयोजन कराया जाएगा।

पटना:बिहार निकाय चुनाव का बिगुल एक बार फिर से बज चुका है। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। दो चरणों में बिहार नगरपालिका चुनाव का आयोजन कराया जाएगा। आगामी 18 दिसंबर और 28 दिसंबर को मतदान की तिथि निर्धारित की गई है। क्रमश: 20 और 30 दिसंबर को मतगणना होगी। हालाकि इस चुनाव की घोषणा के बाद भी अभी कई पेंच बाकी है। 

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार के अति पिछड़ा आयोग के गठन पर सवाल खड़े किये हैं। इसे लेकर कई विवाद सामने आने लगे हैं। वहीं, दूसरी तरफ इस ऐलान के बाद अब बिहार कि राजनीति में इस ठंड के मौसम में भी गर्माहट आ गई है। इसी कड़ी में अब विधान परिषद् में नेता विरोधी दल सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार ने अतिपिछड़ों के साथ बड़ा धोखा किया है। 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार अतिपिछड़ों के साथ मजाक करने का काम कर रहे हैं। यदि रिपोर्ट आने के बाद कमीशन बना था, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने साफ तौर पर कहा था कि डेडिकेटेड कमीशन बनाना है। लेकिन, नीतीश कुमार ने इस मामले में ईबीसी कमीशन बनाया, जिसमें इनके ही पार्टी के पधाधिकारी लोग शामिल थे। सम्राट ने कहा कि मेरा यह मांग था कि यदि कोई रिपोर्ट आया तो उस रिपोर्ट को सार्वजनिक करना चाहिए था। 

इसी के आधार पर नया नोटिफिकेशन करना चाहिए था। इसके साथ ही इस रिपोर्ट के आधार पर किस जाती को जोड़ा गया, किस बिरादरी को हटाया गया और इस कारणों से हटाया गया? यह सब कुछ सार्वजनिक करना चाहिए था। इसलिए यह एक तरफ से बिहार कि जनता और अतिपिछड़ों के साथ बड़ा धोखा है। इस धोखा में नीतीश कुमार का पूरा हाथ है।

उधर, जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अति पिछड़ा वर्ग का आरक्षण खत्म करने की भाजपाई साज़िश नाकाम हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में "सामाजिक न्याय के साथ विकास" के लिए संकल्पित सरकार ने नगर निकाय चुनाव में अति पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को बरकरार रखते हुए चुनाव कराने का फैसला किया है। 

उन्होंने कहा कि चुनाव चल रहा था, लेकिन भाजपा के लोगों ने गलत तथ्यों के आधार पर कोर्ट के माध्यम बनाकर अति पिछड़ों का आरक्षण समाप्त करने की कोशिश की। थोड़ी देर के लिए बाधा आई, लेकिन अंतत: सरकार इस काम में सफल हुई। अंतिम रूप से चुनाव आयोग ने चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी है। इससे भाजपा का असली चेहरा उजागर होता है।

टॅग्स :बिहारBJPनीतीश कुमारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप