लाइव न्यूज़ :

शराबबंदी कानून पर बिहार में गरमायी सियासत, केन्द्रीय मंत्री पारस ने कहा- ड्राइवर 40 रुपए में पीता है एक गिलास शराब

By एस पी सिन्हा | Updated: November 29, 2022 19:05 IST

शराबबंदी को लेकर केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में शराबबंदी पूरे तरीके से फेल है। ड्राइवर 40 रुपए में एक गिलास शराब पीता है और 8 लोगों की जान ले लेता है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री ने कहा- अगर बिहार सरकार से शराबबंदी को सही तरीके से लागू नहीं कर पा रही है तो इसे खत्म कर देना चाहिएउन्‍होंने कहा- शराबबंदी कानून से गरीब, शोषित, पिछड़े और दलित सबसे ज्‍यादा प्रभावित हो रहे हैंराजद पलटवार करते हुए कहा- शराबबंदी कानून से इतनी दिक्‍कत है तो गुजरात में क्‍यों नहीं इसे खत्‍म करा देते

पटना: बिहार में शराबबंदी को सत्‍ता पक्ष इसको पूरी तरह सफल तो विपक्ष इसे पूरी तरह फेल बता रहा है। अब केंद्रीय खाद्य प्रसंस्‍करण मंत्री पशुपति कुमार पारस ने शराबबंदी को पूरी तरह फेल बता दिया है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर बिहार सरकार से शराबबंदी को सही तरीके से लागू नहीं कर पा रही है तो इसे खत्म कर देना चाहिए। वहीं, पारस के बयान पर अब सियासत भी शुरू हो गई है। जदयू और राजद ने पारस के बयान पर पलटवार किया है।

शराबबंदी को लेकर केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में शराबबंदी पूरे तरीके से फेल है। ड्राइवर 40 रुपए में एक गिलास शराब पीता है और 8 लोगों की जान ले लेता है, इसका अर्थ है बिहार में एक जान की कीमत मात्र 5 रुपया है, अगर बिहार सरकार से शराबबंदी को सही तरीके से लागू नहीं कर पा रही है तो इसे खत्म कर देना चाहिए।

उन्‍होंने कहा कि शराबबंदी कानून से गरीब, शोषित, पिछड़े और दलित सबसे ज्‍यादा प्रभावित हो रहे हैं। उन्‍हें खानापूर्ति के लिए पुलिस पकड़कर जेल में डाल देती है। इसके बाद वे जेल और बेल के चक्‍कर में पिसते रहते हैं क्‍योंकि उनके पास इतने पैसे नहीं होते कि वे जेल से छूट सकें। 

वहीं, केंद्रीय मंत्री के बयान पर राजद प्रवक्‍ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि शराबबंदी कानून से इतनी दिक्‍कत है तो गुजरात में क्‍यों नहीं इसे खत्‍म करा देते। उन्होंने कहा कि आदतन लोग शराब चालू करने की मांग कर रहे हैं। भाजपा और घटक दल की चाहत है कि शराबबंदी कानून खत्‍म हो तो उनसे आग्रह करते हैं कि सड़कों पर उतरें और शराब चालू करने की गुहार लगाएं। 

वहीं जदयू प्रवक्‍ता मंजीत सिंह ने कहा कि पशुपति पारस को इस कानून की क्‍या जानकारी है। वे कभी अपने क्षेत्र में तो जाते नहीं। दरअसल, जो लोग शराब के आदी हैं, शराब पीना चाहते हैं। वही लोग और वैसी ही पार्टी शराबबंदी कानून खत्‍म करने की मांग करती है। बता दें कि भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बाद जदयू के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने भी शराबबंदी के ठीक से लागू नहीं की बात स्वीका की थी, जिसके बाद बिहार में इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। 

टॅग्स :Pashupati Kumar ParasबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी