लाइव न्यूज़ :

राजद नेता द्वारा देश को रहने योग्य नही बताये जाने पर गर्मायी सियासत, भाजपा ने दी पाकिस्तान जाने की सलाह

By एस पी सिन्हा | Updated: December 23, 2022 15:29 IST

एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दकी ने कहा था कि भारत में अब ऐसा दौर आ गया है कि हम अपने बच्चों को यह कहने के लिए मजबूर हैं कि वे विदेश में ही रह जाएं।

Open in App

पटना: बिहार में राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दकी के द्वारा देश को रहने योग्य नही बताये जाने वाले बयान के बाद सियासत तेज हो गई है। एक ओर जहां महागठबंधन के नेता सिद्दकी के बयान के जरिए केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधे रहें हैं तो वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता सिद्दकी को देश विरोधी बताते हुए पाकिस्तान जाने की सलाह दे रहे हैं। 

साथ ही राजद पर धर्म की राजनीति करने के आरोप लगाने लगे हैं। बिहार प्रदेश भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा है कि भड़काऊ बयान देकर सिद्दीकी किसे खुश करना चाहते हैं? बेहतर होगा कि वह पाकिस्तान चले जाएं।

उन्होंने कहा कि राजद नेता सिद्दीकी के बयान निंदनीय है। ये लोग मदरसा संस्कृति से अभी भी बाहर नहीं निकल पाए हैं। ऐसे ही लोग सेक्युलरिज्म व लिबरलिज्म के मुखोटे में राष्ट्रविरोधी व धार्मिक एजेंडा चलाते हैं। सिद्दीकी का बयान आरजेडी की विचारधारा को परिलक्षित करता है। 

उन्होंने कहा कि सिद्दीकी भारत में रह रहे हैं और भारत की थाली में खा रहे हैं लेकिन कट्टरपंथियों के इशारों पर गा रहे हैं और विक्टिम कार्ड खेलकर देशविरोधी ज्ञान दे रहे हैं। जबकि नीतीश सकार के मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों का विरोध करना भी लोगों को मुश्किल हो रहा है। एक विशेष धर्म से जुड़े लोगों को टारगेट किया जा रहा है। इसलिए सिद्धकी ने सरकार की नीति पर सवाल उठाए हैं, जबकि भाजपा इसे दूसरा रूप देने की कोशिश कर रही है।

उल्लेखनीय है कि एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दकी ने कहा था कि भारत में अब ऐसा दौर आ गया है कि हम अपने बच्चों को यह कहने के लिए मजबूर हैं कि वे विदेश में ही रह जाएं। वे अपने बच्चों को मातृभूमि छोड़ने के लिए कह रहे हैं। 

अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि मेरा एक बेटा हार्वर्ड में पढ़ता है, बेटी लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पास आउट है। जो देश का माहौल है। हमने कहा अपने बेटा बेटी को नौकरी कर लो वहीं, अगर सिटीजनशिप भी मिलता है तो ले लो। अब इंडिया में माहौल नहीं रह गया कि तुम लोग झेल पाओगे या नहीं झेल पाओगे। आप समझ सकते हैं कि कितनी तकलीफ से आदमी ये बात अपने बाल-बच्चों कहेगा कि अपनी मातृभूमि को छोड़ दो।

टॅग्स :बिहार समाचारआरजेडीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब