लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में चल रहा है सियासी बवाल, राहुल गांधी केरल में बच्चों के साथ खेल रहे हैं फुटबाल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 26, 2022 15:03 IST

राजस्थान कांग्रेस की सियासत से बेफिक्र वायनाड के सांसद राहुल गांधी केरल के पलक्कड़ में बच्चों के साथ फुटबाल खेलते नजर आये।

Open in App
ठळक मुद्दे'भारत जोड़ो यात्रा' की अगुवाई कर रहे राहुल गांधी पलक्कड़ में बच्चों के साथ फुटबाल खेलते नजर आयेवीडियो के देखने से पता चलता है कि राहुल गांधी राजस्थान कांग्रेस में मचे घमासान से बेफिक्र हैंराहुल गांधी राजस्थान कांग्रेस में बागी हुए कांग्रेस विधायकों के विषय में कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं

तिरुवनंतपुरम:राजस्थानकांग्रेस में इस समय अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जबरदस्त सियासी फुटबाल चल रहा है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और 'भारत जोड़ो यात्रा' की अगुवाई कर रहे वायनाड के सांसद राहुल गांधी भी केरल के पलक्कड़ में बच्चों के साथ फुटबाल खेलते नजर आये। राहुल गांधी की बेफिक्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

राहुल गांधी के इस वीडियो के देखने से पता चलता है कि वो राजस्थान कांग्रेस में होने वाली भारी उठा-पटक से दूरी जताने की कोशिश कर रहे हैं। माना जा रहा है कि राहुल गांधी राजस्थान कांग्रेस में गहलोत खेमें के बागी हुए विधायकों और सचिन पायलट की हो रही फजीहत से फिलहाल दूरी बनाकर चलेंगे।

यही कारण है कि राहुल गांधी की ओर से इस मामले में अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। लेकिन पूर्व कांग्रेस प्रमुख द्वारा बच्चों के साथ फुटबाल खेले जाने से साफ संकेत मिल रहे हैं कि वो राजस्थान विवाद में महज दर्शक बने रहना चाहते हैं।

खबरों के मुताबिक राहुल गांधी ने राजस्थान में आये सियासी तुफान को थामने के लिए केसी वेणुगोपाल को फिलहाल दिल्ली भेज दिया है और जयपुर में हो रही घटनाओं पर काफी करीबी नजर बनाये हुए हैं लेकिन उनकी ओर से मामले में किसी तरह का कोई हस्तक्षेप नहीं किया गया है।

जानकारी के मुताबिक 'भारत जोड़ो यात्रा' के 19वें दिन की शुरुआत आज राहुल गांधी ने पलक्कड़ जिले के शोरनूर से शुरू की। इस दौरान पार्टी के सैकड़ों समर्थक राहुल गांधी का साथ देने के लिए उनके साथ चल रहे थे।

भारत जोड़ो यात्रा' के क्रम में राहुल गांधी आज 12.3 किमी की दूरी तय करेंगे उसके बाद उनकी यात्रा शोरनूर से पट्टांबी पहुंचेगी, जहां यात्रा को विश्राम दिया जाएगा।

टॅग्स :राहुल गांधीभारत जोड़ो यात्राराजस्थानकांग्रेसअशोक गहलोतसचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस