लाइव न्यूज़ :

राजनीतिक दलों ने इंसेफेलाइटिस से मरने वाले बच्चों का ख्याल नहीं रखा : योगी आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: December 29, 2021 23:39 IST

Open in App

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), 29 दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि राज्य के पूर्वी जिलों में पहले खतरनाक बीमारी इंसेफेलाइटिस से मरने वाले ज्यादातर बच्चे दलित या अल्पसंख्यक थे, लेकिन उन्हें वोट बैंक मानने वाले राजनीतिक दलों ने उनके स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रखा।

मुख्यमंत्री ने यहां एक सम्मेलन में कहा, ‘‘पूर्वांचल 1970 से इंसेफेलाइटिस की चपेट में था और इसने बड़ी संख्या में बच्चों की जान ली, जिनमें से ज्यादातर बच्चे दलित या अल्पसंख्यक थे। आजादी के बाद राज्य में सत्ताधारी दलों ने इन वर्गों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया, लेकिन उनके स्वास्थ्य की परवाह नहीं की।”

गोरखपुर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अपने कार्यकाल में आए बदलाव और विकास की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र की मजबूती इससे समझी जा सकती है कि आज गोरखपुर में चार विश्वविद्यालय हैं। इसी तरह स्वास्थ्य क्षेत्र का भी कायाकल्प हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘एक वक्त था जब पूरे उत्तर प्रदेश में चिकित्सा के बड़े केंद्र के रूप में एकमात्र बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर था। आज यहां एम्स खुल गया है।’’

उन्होंने कहा कि देवरिया, सिद्धार्थनगर और बस्ती में मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं और कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण चल रहा है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक बना है। साथ ही वेक्टर बॉर्न डिजीज (मच्छड़ों के काटने से होने वाली बीमारियां) की जांच व अनुसंधान के लिए रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर की स्थापना भी हुई है।

उन्होंने कहा कि गोरखपुर में 1990 से बंद पड़ा खाद कारखाना नए स्वरूप में खोला गया है, पूर्व की सरकारों द्वारा बेच या बंद कर दी गईं चीनी मिलों को भी खोला जा रहा है। पिपराइच व मुंडेरवा की चीनी मिलें इसका प्रमाण हैं।

परिवहन क्षेत्र में हुए विकास के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनने जा रही है। एक्सप्रेस-वे के अंतर्गत आने वाले अलग-अलग जनपदों में औद्योगिक क्लस्टर भी बनाए जा रहे हैं। एयर कनेक्टिविटी भी लगातार मजबूत हुई है और गोरखपुर से कई बड़े शहरों के लिए 14 उड़ानें उपलब्ध हैं। वहीं यहां से बमुश्किल 60 किलोमीटर दूर कुशीनगर में अक्टूबर माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। इसके अलावा आजमगढ़ और श्रावस्ती में भी हवाई अड्डे बन रहे हैं अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर काम चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट