लाइव न्यूज़ :

नवजोत सिंह सिद्धू को तीसरी चिट्ठी के बाद मिली पाकिस्तान जाने की मंजूरी, करतारपुर कॉरिडोर समारोह में होंगे शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 7, 2019 19:52 IST

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान से निमंत्रण मिलने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने विदेश मंत्रालय से कार्यक्रम में शामिल होने की इजाजत मांगी थी। उन्होंने तीन बार विदेश मंत्रालय को चिट्ठी लिखी थी।

Open in App
ठळक मुद्देकरतारपुर गलियारा उद्घाटन समारोह के लिए सिद्धू को पाकिस्तान जाने की मंजूरी मिलीसिद्धू तीन-तीन बार विदेश मंत्रालय को इजाजत के लिए चिट्ठी लिख चुके थे, इमरान खान से मिला है निमंत्रण

पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू को इसी हफ्ते पाकिस्तान में होने वाले करतारपुर गलियारा उद्घाटन समारोह में शामिल होने की राजनीतिक मंजूरी सरकार से मिल गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह उद्घाटन कार्यक्रम 9 नवंबर को आयोजित होना है।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा निमंत्रण मिलने के बाद सिद्धू ने विदेश मंत्रालय से कार्यक्रम में शामिल होने की इजाजत मांगी थी। उन्होंने तीन बार चिट्ठी लिखी थी। इसके बाद गुरुवार देर शाम सूत्रों के अनुसार सिद्धू को करतारपुर साहिब गलियारा की यात्रा की राजनीतिक मंजूरी दे दी गई। 

इससे पहले गुरुवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने पत्रकारों के इस संबंध में सवाल को टाल दिया था। रवीश कुमार ने कहा कि करतारपुर गलियारे का उद्घाटन एक 'अत्यंत ऐतिहासिक' आयोजन है और 'किसी एक व्यक्ति' को विशेष महत्व देना कार्यक्रम के साथ न्याय नहीं होगा। 

बता दें कि पंजाब के पूर्व मंत्री ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर यह स्पष्ट करने को कहा कि क्या पाकिस्तान में करतारपुर गलियारे के उद्घाटन में उनके शामिल होने पर कोई निषेध है। कांग्रेस नेता ने कहा है कि यदि उन्हें अपने हालिया पत्र (उनके द्वारा लिखा गया तीसरा पत्र) का जवाब ‘न’ में मिलता है तो वह 'किसी अन्य तीर्थयात्री' की तरह सीमा पार तीर्थस्थल जाएंगे। 

टॅग्स :करतारपुर साहिब कॉरिडोरनवजोत सिंह सिद्धूपाकिस्तानकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप