लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में राजनीतिक नियुक्तियां जारी, 31 नगरीय निकायों में 167 सदस्यों का मनोनयन

By भाषा | Updated: June 16, 2021 21:41 IST

Open in App

जयपुर, 16 जून राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने बुधवार को राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा 06 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए राज्य के 31 नगरीय निकायों में 167 सदस्यों का मनोनयन किया।

उल्लेखनीय है कि राज्य में लगभग 30,000 राजनीतिक नियुक्तियां होनी हैं और विशेषकर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट व उनके समर्थक विधायक लंबे समय से इसकी मांग कर रहे हैं।

स्वायत्त शासन विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार, आबूरोड़ में 6, सिरोही में 3, शिवगंज में 2, माउण्ट आबू में 2, पिण्डवाड़ा में 2, गंगानगर में 3, सादुलशहर में 5, पदमपुर में 6, केसरीसिंपुर में 6, श्रीकरणपुर में 6, भरतपुर में 6, दौसा में 8, पोकरण में 6, देवगढ़ में 5, सांचैर में 6, ईटावा में 6, रामगंजमण्डी में 5, सांगोद में 2, इन्दरगढ़ में 5, कापरेन में 6, केश्वरापाटन में 6, लाखेरी में 6, छबड़ा में 1, बारां में 8, बीकानेर में 12, जैतारण में 6, सवाईमाधोपुर में 8, निवाई में 6, लाडनूं में 6, बगरू में 6, विराटनगर में 6 सदस्य मनोनीत किये गये हैं।

इससे पूर्व सोमवार (14 जून) को 33 निकायों में 196 नगर पालिका व नगर परिषद सदस्यों का मनोनयन किया गया था।

उल्लेखनीय है कि राज्य में राजनीतिक नियुक्तियों, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लगभग ढाई साल से, गहलोत सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि इस तरह की नियुक्तियों से सत्तारूढ़ पार्टी अपने निष्ठावान कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को उपकृत करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो