लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर में आतंकवादी हमले में पुलिसकर्मी घायल

By भाषा | Updated: November 14, 2021 21:39 IST

Open in App

श्रीनगर, 14 नवंबर श्रीनगर के नवाकदल इलाके में रविवार को पुलिस दल पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि श्रीनगर पुलिस की एक टीम ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद नवाकदल के जमालता इलाके में छापेमारी की। उन्होंने बताया कि जैसे ही टीम उस इलाके में पहुंची, आतंकवादियों ने पुलिस दल पर अंधाधुंध गोलियां चलायीं जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

प्रवक्ता के मुताबिक, घायल पुलिसकर्मी को तुरंत एक अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा और इलाके में शाम के समय भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस दल ने काफी संयम बरता।

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए