लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने हवाई अड्डे पर सामान में कारतूस मिलने पर यात्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी

By भाषा | Updated: February 6, 2021 18:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह फरवरी दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री के बैग में 11 कारतूस पाए जाने के एक दिन बाद, दिल्ली पुलिस ने शनिवार को यात्रियों से अपने सामान की फिर से जांच करने का आग्रह किया और हथियार के साथ पकड़े जाने वाल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

अधिकारियों ने कहा कि इस साल सुरक्षा जांच के दौरान यात्रियों के सामान में ऐसे हथियार मिलने के कुल 13 मामले सामने आ चुके हैं। इन सभी घटनाओं को लेकर शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत आईजीआई हवाई अड्डा थाना में मामला दर्ज किया जा चुका है।

पुलिस ने बताया कि एक दिन पहले आईजीआई के टर्मिनल-3 पर एक यात्री के बैग से 11 कारतूस बरामद किए गए, जो एक निजी एयरलाइंस से दिल्ली से मालदीव की यात्रा करने जा रहा था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान, यात्री ने पुलिस को बताया कि बरामद कारतूस उसके लाइसेंसी हथियार के थे और उसने उसके नाम पर जारी वैध हथियार लाइसेंस भी दिखाया, जिसकी क्षेत्र वैधता सिर्फ हरियाणा के लिए थी।

एक अन्य घटना में, टर्मिनल-3 से यात्रा करने वाली एक महिला के सामान की जांच के दौरान एक कारतूस पाया गया था, जिसके लिए वह वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी।

दोनों घटनाओं में, आईजीआई हवाई अड्डा पुलिस थाने में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब