लाइव न्यूज़ :

बारिश के पानी में डूबी यूपी पुलिस की गाड़ी, क्रेन से निकाला बाहर, देखें वीडियो

By स्वाति सिंह | Updated: August 3, 2018 17:47 IST

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान बारिश से जुडे हादसों में 17 और लोगों की मौत हो गयी जबकि 11 अन्य जख्मी हो गए हैं ।

Open in App

कानपुर, 3 अगस्त: पूरा उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के चलते परेशान है। इसी बीच कानपुर का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक पुलिस की गाड़ी पानी में डूब रही है। हालांकि बाद में क्रेन की मदद पुलिस की गाड़ी को बाहर निकाला गया।यह घटना कानपुर के बिल्हौर की है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो पुलिसकर्मी गाड़ी की छत पर हैं वहीं एक एक पुलिसकर्मी अंदर बैठा हुआ है। 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान बारिश से जुडे हादसों में 17 और लोगों की मौत हो गयी जबकि 11 अन्य जख्मी हो गए हैं । एक जुलाई से अब तक मरने वालों की संख्या बढकर 165 हो गयी है। खबरों के मुताबिक कानपुर में तीन, उन्नाव, गोण्डा और बांदा में दो दो, कानपुर देहात, बाराबंकी, फिरोजाबाद, अंबेडकरनगर, शाहजहांपुर, बलिया, कन्नौज तथा पीलीभीत में एक एक व्यक्ति की जान गयी है। इस प्रकार वर्षाजनित हादसों के कारण बीती एक जुलाई से अब तक 165 लोग जान गंवा चुके हैं जबकि 134 अन्य घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि वर्षाजनित हादसों में दीवार गिरने, पेड गिरने या आकाशीय बिजली गिरने और जमीन धंसने के कारण अधिकांश मौतें हुई हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण पश्चिम मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश में सक्रिय है जबकि पश्चिम उत्तर प्रदेश में यह सामान्य है इसलिए पूर्वी उत्तर प्रदेश की अधिकांश जगहों पर अभी भी बारिश की संभावना है जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं कहीं पानी बरस सकता है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) अगस्त और सितंबर के लिए मानसूनी वर्षा में कमी का अनुमान जारी कर सकता है जिसका आखिरकार तात्पर्य पूरे सीजन के लिए वर्षा में कमी का अनुमान हो सकता है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हम इस सीजन के मानसून अनुमान को थोड़ा घटा सकते हैं।’’ 

इससे पहले एक निजी मौसम अनुमान एजेंसी स्काईमेट ने यह कहते हुए इस साल का मानसून अनुमान घटा दिया कि देश में सामान्य से कम वर्षा हो सकती है। स्काईमेट ने कहा, ‘‘स्काईमेट वैदर ने वर्ष 2018 मानसून में वर्षा दीर्घकालिक औसत का 92 फीसद रहने का नवीनतम अनुमान लगाया है। ’’ उसने कहा कि प्रशांत महासागर में समुद्र तल का गर्म होना लगातार जारी है और वह अल नीनो के बनने का संकेत है। दीर्घकालिक औसत का 96-104 फीसद वर्षा होना सामान्य वर्षा समझा जाता है। तीस मई को भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि जुलाई में 101 फीसद वर्षा होगी। यह 94 फीसद रही।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है