लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें छोड़ीं

By भाषा | Updated: September 4, 2021 21:54 IST

Open in App

किसानों पर हाल में करनाल और मोंगा में हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों के आवासों का घेराव करने के लिए एकत्र हुए शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने शनिवार को पानी की बौछारें छोड़ीं। पार्टी के नेता एवं विधायक परमिंदर सिंह ढींढसा के नेतृत्व में एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों को दोनों मुख्यमंत्रियों के आवास की तरफ बढ़ने से रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे और अवरोधक लगाए गए थे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जब जबरन आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए पानी की बौछारें छोड़ीं और कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया। ढींढसा ने आज मीडिया से कहा कि वह किसानों के साथ खड़े हैं और कृषकों के हित में आवाज उठाना जारी रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय कार्बन बाजार पोर्टल हुआ लॉन्च: 'प्रकृति 2026' कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल, राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और अन्य गणमान्यजन रहे मौजूद

भारतसोनिया गांधी मदद मांगती हैं, तो हमेशा मदद करेंगे, अमरिंदर सिंह ने कहा- पीएम मोदी की ‘पंजाब से विशेष लगाव’ और फैसलों को सार्वजनिक नहीं करती भाजपा

भारतकेंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 'हिंद दी चादर मैराथन' को दिखाई हरी झंडी, 61 हजार युवाओं ने लिया भाग

भारतक्या है ‘कर्तव्य भवन’?, 6 अगस्त को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, एक ही जगह शास्त्री, कृषि, निर्माण और उद्योग भवन में स्थित कई मंत्रालय होंगे शिफ्ट

भारतDelhi Election Results 2025 Updates: आपको यमुना मईया का श्राप लगा?, यमुना प्रदूषण पर ‘आप’ के बयान पर हुआ हंगामा, हरियाणवी मूल के 10 प्रत्याशी में से 4 जीते, यहां देखें आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए