लाइव न्यूज़ :

अमृतपाल सिंह की पत्नी को अमृतसर एयरपोर्ट से पुलिस ने हिरासत में लिया, लंदन जा रही थी किरणदीप कौर

By अंजली चौहान | Updated: April 20, 2023 13:51 IST

अमतृपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को गुरुवार को पंजाब पुलिस ने एयरपोर्ट पर उड़ान भरने से रोक लिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे अमृतपाल सिंह की पत्नी से इमीग्रेशन विभाग कर रहा पूछताछ पंजाब पुलिस ने श्री गुरु राम दास अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे किरणदीप कौर को रोका गया और फिर हिरासत में ले लिया गयाकिरणदीप कौर पंजाब से लंदन जाने की तैयारी में थी

अमृतसर: 'वारिस पंजाब डे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को गुरुवार को पंजाब पुलिस ने एयरपोर्ट पर रोक लिया है। एयरपोर्ट पर रोके जाने के बाद किरणदीप कौर से इमीग्रेशन विभाग ने पूछताछ की और इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। 

बताया जा रहा है कि किरणदीप कौर अमृतसर के श्री गुरु राम दास अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे लंदन जाने वाली थी, इसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को अभी हिरासत में नहीं लिया गया है। एयरपोर्ट पर किरणदीप कौर को रोक कर फिलहाल इमीग्रेशन विभाग उसने पूछताछ कर रही है। 

गौरतलब है कि किरणदीप कौर का पति अमृतपाल सिंह 18 मार्च से ही फरार है और लगातार पंजाब पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। 

पंजाब पुलिस उसके करीबियों और संगठन के लोगों को लगातार छापेमारी के दौरान पकड़ रही है। पंजाब पुलिस के सूत्रों ने कहा कि गुरुवार को, किरणदीप कौर को आव्रजन विभाग द्वारा हवाई अड्डे में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई क्योंकि वह दोपहर 1:20 बजे अमृतसर से लंदन की उड़ान के लिए हवाई अड्डे पर पहुंची हुई थी। 

इसी साल फरवरी में हुई थी शादी 

जानकारी के अनुसार, किरणदीप कौर की इसी साल फरवरी में अमृतपाल सिंह से शादी हुई थी। किरणदीप कौर वैसे तो पंजाब में जन्मी है लेकिन उनका पालन-पोषण ब्रिटेन में हुआ है क्योंकि उनका परिवार कई सालों से वही रहता है। हालांकि, अमृतपाल से शादी के बाद से वह पंजाब में ही रह रही थी। 

अमृतपाल सिंह के कई दिनों से फरार होने के बाद से पुलिस लगातार किरणदीप कौर पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस को शक है कि किरणदीप कौर को अपने पति के अपराधों के बारे में जानकारी है और वह भी इसमें शामिल है।

पुलिस को वारिस पंजाब डे के लिए विदेशी धन जुटाने में किरणदीप की भूमिका पर संदेह था। 

टॅग्स :अमृतपाल सिंहपंजाबPunjab Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील