लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ सरकार से यूपी पुलिस ने माँगी आजम खान पर केस करने की इजाजत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 3, 2018 08:32 IST

आजम खान ने पिछले साल सेना पर आपत्तिजनक टिप्पणी की जिस पर अब उनके खिलाफ अभियोजन भेजा है। पुलिस ने आजन खान के खिलाफ केस करने के लिए यूपी सरकार से मंजूरी मांगी है।

Open in App

रामपुर पुलिस ने राज्य सरकार को एक घटना के संबंध में अवगत कराया है, उन्होंने वरिष्ठ समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान के खिलाफ अभियोजन मंजूरी मांगी गई है, जिसमें उन्होंने पिछले साल जून में सीआरपीएफ के कर्मियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी बात को बताया है। आजम खान ने पिछले साल सेना पर आपत्तिजनक टिप्पणी की जिस पर अब  उनके खिलाफ अभियोजन भेजा है। पुलिस ने आजन खान के खिलाफ केस करने के लिए यूपी सरकार से मंजूरी मांगी है।

दरअसल खान ने रामपुर में एसपी कार्यालय में पार्टी के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा था कि महिलाएं जवानों की हत्या कर रही है, महिलाओं का ये कदम हमें ये सोचने पर मजबूर करता है कि क्या ऐसा करने के पीछे कोई वजह है। आजम खान ने कहा कि दशहतगर्द आम तौर पर हाथ काट कर ले जाते हैं, लेकिन जम्मू कश्मीर में एक मौके पर महिला दहशतगर्दों ने फौज का प्राइवेट पार्ट काट दिया और साथ ले गये, उन्हें हाथ से शिकायत नहीं थी, सर से नहीं थी, पैर से नहीं थी, जिस्म के जिस हिस्से से शिकायत थी उसे काट कर ले गये, ये इतना बड़ा संदेश है, जिसपर पूरे हिन्दुस्तान को शर्मिंदा होना चाहिए।

आजन के इस बयान के तीन दिन बाद बीजेपी के पूर्व विधायक शिव बहादुर सक्सेना के बेटे आकाश सक्सेना आईपीसी की धारा 153 ए और 505 के तहत सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई थी। पुलिस जांच के दौरान तीन सीडी भाषण की मिली थीं, जो जांच के लिए उसी समय भेज दी गई थीं। अब सीडी के जांच की रिपोर्ट सामने आ गई है जिसमें उनके भाषण को सही बताया गया है।

वहीं, इस मामले पर सिविल लाइन पुलिस इंस्पेक्टर ब्रिजेश ने कहा है कि सीडी मीडिया हाउस से प्राप्त की गई थी जिसकी  "जांच पूरी होने के बाद अभियोजन पक्ष के स्वीकृति की मांग पत्र भेजा गया था। 

टॅग्स :समाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण