लाइव न्यूज़ :

बिहारः जेल ब्रेक कांड होने के शक में कई कारागारों में एकसाथ छोपमारी, आईबी से मिला था इनपुट 

By एस पी सिन्हा | Updated: July 21, 2019 18:13 IST

आरा जेल में डीएम और एसपी के नेतृत्व तीन घंटे तक वार्डों में छापेमारी की गई. इस तलाशी अभियान में मोबाइल चार्जर, एक बैट्री, गंजा का पुडिया, चाकू, तंबाकू आदि आपत्तिजनक सामान मिलने की सूचना है. 

Open in App
ठळक मुद्देबिहार की कई जेलों में रविवार को एकसाथ छोपमारी गई. पटना मुख्यालय के निर्देश पर मुंगेर, जमुई, आरा, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, सीवान, आरा समेत कई जेलों में छापेमारी की गई है. हाल ही में इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) से इनपुट मिला था कि पटना स्थित बेऊर में जेल ब्रेक कांड हो सकता है.

बिहार की कई जेलों में रविवार को एकसाथ छोपमारी गई. पटना मुख्यालय के निर्देश पर मुंगेर, जमुई, आरा, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, सीवान, आरा समेत कई जेलों में छापेमारी की गई है. इस छापेमारी में पुलिस को कुछ जगहों में मोबाइल, चार्जर, चाकू समेत कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाल ही में इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) से इनपुट मिला था कि पटना स्थित बेऊर में जेल ब्रेक कांड हो सकता है. माना जा रहा है कि इसी के मद्देनजर एहतियातन बिहार की जेलों में छापेमारी की कार्रवाई की गई है. 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरा जेल में डीएम और एसपी के नेतृत्व तीन घंटे तक वार्डों में छापेमारी की गई. इस तलाशी अभियान में मोबाइल चार्जर, एक बैट्री, गंजा का पुडिया, चाकू, तंबाकू आदि आपत्तिजनक सामान मिलने की सूचना है. 

वहीं, सहरसा मंडल कारा में एसपी राकेश कुमार के नेतृत्व में हुई छापेमारी के दौरान दो मोबाइल बरामद किए गए. जमुई मंडल कारा में औचक छापा के दौरान कैदी वार्डों की तलाशी हुई, लेकिन किसी चीज की बरामदगी नहीं हुई है. जिले के एसपी के नेतृत्व में सुबह 4 बजे छापेमारी की कार्रवाई की गई. लखीसराय में एसपी सुशील कुमार के नेतृत्व मे छापेमारी की गई, मौके पर कई थानों की पुलिस मौजूद थी. वहीं, भभुआ मंडल कारा में छापेमारी में खैनी और सिगरेट बरामद किए गए. जबकि, जहानाबाद मंडल कारा में डीएम और एसपी के नेतृत्व में छापेमारी चल रही है. 

डीएम और एसपी के नेतृत्व में मुंगेर मंडल कारा में छापेमारी गई. जबकि बेगूसराय के डीएम राहुल कुमार के नेतृत्व में मंडल कारा में छापेमारी के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही. एसडीओ और डीएसपी के नेतृत्व में मोतिहारी सेंट्रल जेल में छापेमारी में कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला. 

गोपालगंज के चनावे स्थित मंडल कारा मेंरातभर चले सघन तलाशी अभियान में कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है. किशनगंज में डीएम हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में मंडल कारा में छापेमारी गई, जबकि एसपी कुमार आशीष सहित कई आलाधिकारी मौजूद रहे.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष