लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गुरुद्वारे तक ले जाने के लिए बस की व्यवस्था की

By भाषा | Updated: December 2, 2021 20:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर दिल्ली में बृहस्पतिवार को गुरुद्वारा बंगला साहिब में मत्था टेकने जा रहे निहंगों समेत 70 प्रदर्शनकारी किसानों को बीच रास्ते में पुलिसकर्मियों ने रोक लिया और बाद में पुलिस द्वारा एक बस का प्रबंध कर उसमें उन्हें गुरुद्वारे ले जाया गया। इस समूह में बच्चे और महिलाएं भी शामिल थे जो पिछले साल नवंबर से सिंघू बॉर्डर पर शिविर लगाए हैं।

पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने अपने घर वापस जाने से पहले दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब जाने का निर्णय लिया था। दिल्ली में जैसे ही वे अपने वाहनों से जा रहे थे उन्हें मुकरबा चौक पर रोक लिया गया लेकिन बाद में अनुमति दी गई और पुलिस द्वारा एक बस का प्रबंध कर उसमें उन्हें गुरुद्वारे तक ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि पुलिस मुख्यालय से अनुमति मिलने के बाद यह फैसला किया गया कि निहंगों और प्रदर्शनकारियों के लिए परिवहन की व्यवस्था की जाए क्योंकि वे मत्था टेकने जा रहे थे और इसमें कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं था।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) बिजेंद्र कुमार यादव ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन को समाप्त करने से पहले अंतिम समय में निर्णय लिया कि वे गुरुद्वारा बंगला साहिब जाएंगे।

यादव ने कहा, “चूंकि हम उन्हें मुकरबा चौक से आगे नहीं जाने दे सकते थे इसलिए निर्णय लिया गया कि उन्हें अनुमति लेनी होगी और जैसे ही उन्हें अनुमति मिल गई हमने उन्हें सरकारी बसों में बिठाकर व्यवस्थित रूप से ले जाने का निर्णय लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?