लाइव न्यूज़ :

पुलिस को हरियाणा में दिखी अमृतपाल सिंह की लास्ट लोकेशन, जल्द पकड़ा जाएगा खालिस्तानी समर्थक, पंजाब पुलिस ने किया दावा

By रुस्तम राणा | Updated: March 23, 2023 19:26 IST

पंजाब पुलिस के मुताबिक खालिस्तानी समर्थक की लास्ट लोकेशन हरियाणा के कुरुक्षेत्र में है। हरियाणा पुलिस की मदद से एक महिला बलजीत कौर को अमृतपाल को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब पुलिस के मुताबिक खालिस्तानी समर्थक की लास्ट लोकेशन हरियाणा कुरुक्षेत्र हैयहां हरियाणा पुलिस की मदद से बलजीत कौर अमृतपाल को शरण देने के आरोप में गिरफ्तारपंजाब आईजीपी ने कहा- हमें उम्मीद है कि हम जल्द ही अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लेंगे

चंडीगढ़: मोस्ट वान्डेट अमृतपाल सिंह मामले में पंजाब के आईजी सुखचैन सिंह गिल ने बड़ा दावा किया है। गुरुवार को गिल ने मीडिया को इस ऑपरेशन का अपडेट देते हुए कहा कि पंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। पंजाब पुलिस के मुताबिक खालिस्तानी समर्थक की लास्ट लोकेशन हरियाणा के कुरुक्षेत्र में है। 

गिल ने कहा कि हरियाणा पुलिस की मदद से एक महिला बलजीत कौर को गिरफ्तार किया गया। महिला से पता चला कि 19 मार्च की रात पापलप्रीत सिंह और अमृतपाल सिंह दोनों वहीं रुके थे। महिला पापलप्रीत को पिछले दो साल से अधिक समय से जानती है और वह वहां कई बार रह चुका है। उन्होंने कहा कि वहां रात रुकने के बाद अगले दिन वहां से चले गए। हम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं, और हमें उम्मीद है कि हम जल्द ही अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लेंगे। 

वहीं पंजाब आईजीपी ने कहा कि जितनी भी गतिविधियां और परिस्थितियां हैं उससे यही साबित हो रहा है कि वह राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है। हमारे पास जितने साक्ष्य आए हैं उससे साबित होता है कि उसका संपर्क सीमा पार (लोगों) से था। उन्होंने कहा हम केंद्र की सारी एजेंसियों के साथ संपर्क में हैं। 

उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में किसी भी बेकसूर लोगों को गिरफ्तार नहीं करेगी और करेगी भी तो उनको सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने अलग-अलग जगहों से 207 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें से 30 लोगों को आपराधिक मामलों के तहत गिरफ़्तार किया है। 

टॅग्स :अमृतपाल सिंहPunjab Policeहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब