लाइव न्यूज़ :

CAA Protests: जामिया-अलीगढ़ के बाद मद्रास विश्वविद्यालय में घुसी पुलिस, छात्रों का प्रदर्शन जारी

By भाषा | Updated: December 18, 2019 08:25 IST

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि दो छात्रों को पुलिस ने उठा लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देलगभग 50 प्रदर्शनकारी छात्रों के अनुसार, विश्वविद्यालय ने 2 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। मरीना तट के ठीक सामने स्थित विशाल परिसर में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने ‘‘इंकलाब जिंदाबाद’’ और ‘‘छात्र एकता जिंदाबाद’’ के नारे लगाए।

नागरिकता कानून में संशोधन के खिलाफ मद्रास विश्वविद्यालय के छात्रों के एक वर्ग ने मंगलवार को दूसरे दिन भी यहां विश्वविद्यालय परिसर में अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। इस बीच, पुलिस परिसर में प्रवेश कर गयी। पुलिसकर्मियों ने कहा कि वे ‘‘छात्रों की सुरक्षा’’ के लिए हैं, जबकि प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि दो छात्रों को पुलिस ने उठा लिया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि संबद्ध कॉलेजों के छात्रों को विश्वविद्यालय के मरीना परिसर में प्रदर्शन में शामिल होने के लिए उकसाने को लेकर दो छात्रों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। लगभग 50 प्रदर्शनकारी छात्रों के अनुसार, विश्वविद्यालय ने 2 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है।

प्रदर्शन के समन्वयकों में शामिल एवं राजनीति विज्ञान में परास्नातक के छात्र के. रघु प्रसाद ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘आज उन्होंने 23 दिसंबर तक की छुट्टी घोषित कर दी, विश्वविद्यालय को वैसे भी क्रिसमस की छुट्टियों के लिए 24 दिसंबर से 2 जनवरी तक बंद करना है। 23 दिसंबर तक छुट्टी की घोषणा करना केवल हमारे विरोध को रोकने के लिए है।’’

समन्वयक ने दावा किया कि ‘‘दोनों छात्र पुलिस की हिरासत में हैं।’’ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने परिसर में पत्रकारों से कहा कि उनका कैंपस से छात्रों को जबरन हटाने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने कहा, ‘‘हम यहां विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आये हैं और छात्रों की सुरक्षा के लिए हैं।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या दो छात्रों को हिरासत में लिया गया है, अधिकारी ने कहा ‘‘जब किसी को पूछताछ के लिए बुलाया जाता है, तो आप इसे गिरफ्तारी या हिरासत नहीं कह सकते।’’

मरीना तट के ठीक सामने स्थित विशाल परिसर में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने ‘‘इंकलाब जिंदाबाद’’ और ‘‘छात्र एकता जिंदाबाद’’ के नारे लगाए। छात्रों ने नागरिकता अधिनियम में संशोधन को वापस लेने की मांग की और इसके खिलाफ नारे लगाए। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानून 2019चेन्नईतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

पूजा पाठEid ul Fitr 2026 Moon: सबको साथ लेकर चलने का पैगाम देती ईद

क्राइम अलर्टChennai: महिलाओं के पास पेशाब करने पर शराबी की पिटाई, उसे बचाने की कोशिश में दोस्त मारा गया

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

कारोबारLPG Crisis Impact In India: बेंगलुरु, मुंबई, पुणे और अन्य शहरों में एलपीजी की भारी कमी, 1000 होटल प्रभावित?, एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में कमी से रेस्तरां?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील