लाइव न्यूज़ :

हेड कांस्टेबल ने धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या, बच्चों पर किया जानलेवा हमला, फिर कर ली आत्महत्या

By अमित कुमार | Updated: May 16, 2021 16:18 IST

उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ीपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां रहने वाले पुलिस के हेड कांस्टेबल ने बेरहमी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देपारिवारिक कलह से ऊबकर सिपाही ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।इसके बाद आरोपी ने बच्चों पर धारदार हथियार से वारकर दिया। वारदात को अंजाम देकर उसने खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के उसियां गांव निवासी मुख्य आरक्षी मुंशी सिंह यादव (43) ने अपनी पत्नी निशा देवी (38) की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद खुद ट्रेन के आगे कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। मुख्य आरक्षी ने अपने बच्चों पर भी धारदार हथियार से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। 

पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि यादव चर्म रोग से पीड़ित था और इस कारण अवसाद ग्रस्त रहता था और उसने पत्नी, बच्चों पर धारदार हथियार से वार कर दिया, उसके बाद ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रयागराज में तैनात हेड कांस्टेबल (मुख्य आरक्षी) यादव जनवरी में अपने गांव उसियां आया था और तब से वह यहीं रह रहा था। 

इसी बीच उसका तबादला फतेहपुर जिला में हो गया। उन्होंने बताया कि शनिवार की भोर में यादव के घर से बच्चों के चीखने की आवाज आने लगी तो वहां लोग पहुंचे और बाद में सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गयी लेकिन तब तक यादव भाग गया था। उन्होंने बताया कि घर की छत पर यादव की पत्नी रीना तथा उसकी पुत्री व पुत्र सुधा, कृष्णा व श्याम लहूलुहान पड़े हुए थे। 

सभी को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद रीना को मृत घोषित कर दिया और तीनों बच्चों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। इधर, यादव ने गांव के बाहर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी । मृतक पुलिसकर्मी के भाई हीरा यादव की तहरीर पर पुलिस ने हत्या और आत्महत्या दोनों का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू