लाइव न्यूज़ :

पुलिस कांस्टेबल और उसके परिवार को जिंदा जलाने वाले पुलिसकर्मियों पर दर्ज होगा केस, हरियाणा हाईकोर्ट ने दिए आदेश

By बलवंत तक्षक | Updated: January 15, 2019 05:22 IST

 जस्सा सिंह बहमन दीवाना गांव निवासी कांस्टेबल गुरजंट सिंह की बेटी हरजीत कौर और सुखपाल कौर ने बताया कि 2005 में उनके गांव के बूटा सिंह और तेजा सिंह के साथ उनके पिता का जमीन को लेकर विवाद था. यह मामला जस्सासिंह बहमन दीवाना गांव का है.

Open in App

पंजाब के बठिंडा जिले में ग्यारह साल पहले एक कांस्टेबल, उसकी पत्नी और दो बेटियों को जिंदा जलाने के मामले में पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने नौ लोगों पर केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं, इनमें आठ पुलिस कर्मचारी हैं. जिन लोगों पर केस दर्ज किया जाना है, उनमें सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर महिंदर कुमार घई, इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह भाटी, एएसआई गुरजंट सिंह, एसपीओ काका सिंह, हेड कांस्टेबल मेजर सिंह, मंदर सिंह व सुरजीत सिंह के अलावा पंजाब होमगार्ड के अमरीक सिंह शामिल हैं. बठिंडा के एसएसपी नानक सिंह का कहना कि हाईकोर्ट के जो भी आदेश आएंगे, उसके अनुसार पुलिस वालों पर केस दर्ज किया जाएगा. 

 जस्सा सिंह बहमन दीवाना गांव निवासी कांस्टेबल गुरजंट सिंह की बेटी हरजीत कौर और सुखपाल कौर ने बताया कि 2005 में उनके गांव के बूटा सिंह और तेजा सिंह के साथ उनके पिता का जमीन को लेकर विवाद था. यह मामला जस्सासिंह बहमन दीवाना गांव का है. उन्होंने बताया कि बूटा और तेजा ने उनके पिता और परिवार के अन्य सदस्यों पर झूठे केस दर्ज करवाने शुरू कर दिए. 

जमीन विवाद के चलते 29 सितंबर, 2007 को बूटा सिंह और तेजा सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ उनके घर में घुसे और इंस्पेक्टर महिंदर कुमार घई, एएसआई अमृतपाल सिंह भाटी ने मारपीट शुरू कर दी. विरोध करने पर बूटा सिंह और तेजा सिंह ने पुलिस वालों के साथ मिलकर उनके पिता गुरजंट सिंह और माता जसवीर कौर पर केरोसीन छिड़क कर आग लगा दी. 

आग से बुरी तरह झुलस जाने के कारण उनके पिता गुरजंट सिंह और माता जसवीर कौर की मौत हो गई. कुछ दिन बाद दो बहनों बेअंत कौर और वीरपाल कौर की भी मौत हो गई. परिवार को झुलसता छोड़ कर तब इंस्पेक्टर महिंदर सिंह घई, एएसआई अमृतपाल सिंह भार्टी पुलिस पार्टी के साथ फरार हो गए थे. परिवार के लोगों को झुलसी अवस्था में पड़ोसियों ने अस्पताल पहुंचाया था. बाद में पुलिस ने इस पीड़ित परिवार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस भी दर्ज कर लिया.

11साल बाद बंधी इंसाफ मिलने की उम्मीद

 इस मामले में विश्व मानव अधिकार संगठन के रंजन लखनपाल ने पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में एक जनिहत याचिका दायर की थी. इसी याचिका पर ग्यारह साल बाद पीड़ित परिवार के साथ दरिंदगी करने वाले पुलिस वालों के खिलाफ हाईकोर्ट ने केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं. हरजीत कौर और सुखपाल कौर का कहना है कि जब तक अदालत में मामला चलता रहा, तब तक पुलिस वाले उन्हें लगातार परिणाम भुगतने की धमकियां देते रहे. आरोपी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ हाईकोर्ट की तरफ से केस दर्ज करने के आदेश आने के बाद पीड़ित परिवार को इंसाफ मिलने की उम्मीदें बंधी हैं.

टॅग्स :पंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब