लाइव न्यूज़ :

मुंबई में पुलिस ने रेमडेसिविर की 2,200 शीशियां जब्त की

By भाषा | Updated: April 20, 2021 12:43 IST

Open in App

मुंबई, 20 अप्रैल पुलिस और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के अधिकारियों ने मुंबई में दो स्थानों पर छापेमारी करके निर्यातकों द्वारा जमा करके रखी गई रेमडेसिविर की 2,200 शीशियां बरामद की हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कोविड-19 के गंभीर मरीजों के लिए आवश्यक मानी जाने वाली रेमडेसिविर के निर्यात पर केंद्र ने पिछले हफ्ते रोक लगा दी थी।

पुलिस तथा एफडीए के अधिकारियों ने एक सूचना के आधार पर सोमवार को उपनगर अंधेरी तथा दक्षिण मुंबई के न्यू मरीन लाइन्स में दो स्थानों पर छापे मारे थे।

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता एस चैतन्य ने एक वक्तव्य में बताया कि रेमडेसिविर की 2,000 शीशियां बरामद की गई हैं जो एक ही दवा कंपनी की हैं। इन्हें अंधेरी (पूर्व) के मरोल इलाके में एक निर्यातक के यहां से बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि बाकी की 200 शीशियां न्यू मरीन लाइन्स इलाके में निर्यातक के एक अन्य परिसर से बरामद की गईं।

अधिकारी ने बताया कि जब्त शीशियों को अस्पतालों को उपलब्ध करवाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो