लाइव न्यूज़ :

गाजीपुर में पीएम की रैली के बाद पथराव मामले में पुलिस ने 12 लोगों को किया अरेस्ट, कांस्टेबल की हुई थी मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2018 12:36 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृत सिपाही के परिजनों को 50 लाख रूपये की आर्थिक सहायता, एक परिजन को नौकरी तथा असाधारण पेंशन दिये जाने के निर्देश दिये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकल गाजीपुर में पीएम की रैली के बाद हुआ था पथराव.निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं के पथराव में कांस्टेबल सुरेश वत्स की हो गई थी मौत.

पीएम मोदी की रैली से लौट रहे लोगों पर राष्ट्रीय निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पथराव मामले में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है, साथ ही में 32 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बता दें कि कल गाजीपुर में प्रधानमंत्री मोदी की रैली थी, रैली से लौट रहे लोगों पर स्थानीय पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पत्थरों से हमला किया और इस हमले में पुलिस कांस्टेबल सुरेश वत्स की मौत हो गई। 

क्या है पूरा मामला 

गाजीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद राष्ट्रीय निषाद पार्टी ने रैली से लौट रही गाड़ियों पर पथराव किया। दरअसल निषाद पार्टी आरक्षण को लेकर शहर में जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे थे। गाजीपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने 'भाषा' को टेलीफोन पर बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के कारण राष्ट्रीय निषाद पार्टी के कार्यकर्ता शहर में जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे थे जिनको पुलिस प्रशासन ने रोक रखा था।

 कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब प्रधानमंत्री शहर से चले गये तब पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर में कई जगहों पर जाम लगा दिया और रैली से लौट रहे वाहनों पर पथराव करने लगे। इस जाम को खुलवाने में जिले के थाना करीमुद्दीन पुर में पदस्थ सिपाही सुरेश वत्स (48) भी लगे हुये थे। पथराव में एक पत्थर सुरेश के सिर में भी लग गया और वह बुरी तरह से जख्मी हो गये। उन्हें तुंरत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

एएनआई एजेंसी ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियों में प्रदर्शनकारी पुलिस पर पथराव करते हुए दिखाई दे रहे है। इस पथराव में एक पुलिसकर्मी की मौत और दो स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। यह पथराव नोनहरा थाने के कठवा मोड़ चौकी के पास हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृत सिपाही के परिजनों को 50 लाख रूपये की आर्थिक सहायता, एक परिजन को नौकरी तथा असाधारण पेंशन दिये जाने के निर्देश दिये हैं।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो