लाइव न्यूज़ :

पुलिस पर पूर्व सांसद सत्यजीत गायकवाड़ को पीटने का आरोप, जांच के आदेश

By भाषा | Updated: December 31, 2020 21:21 IST

Open in App

अहमदाबाद, 31 दिसंबर गुजरात के वडोदरा शहर में पुलिस के कुछ अधिकारियों पर कांग्रेस के पूर्व सांसद सत्यजीत गायकवाड़ को पीटने का आरोप लगा है जिसके बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

वडोदरा के पुलिस आयुक्त आर बी ब्रह्मभट्ट से बृहस्पतिवार को कांग्रेस की शहर इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की थी जिसके बाद उन्होंने जांच के आदेश दिए।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, " आरोप है कि गायकवाड़ को एक उप निरीक्षक ने पीट है। मैंने सहायक पुलिस आयुक्त एवी राजगौर से जांच करने और रिपोर्ट देने को कहा है। रिपोर्ट के निष्कर्षों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। "

गायकवाड़ से फोन पर टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका।

कांग्रेस नेताओं ने पुलिस आयुक्त को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि नवपुरा थाने से संबद्ध उपनिरीक्षक डीएस पटेल और कुछ अन्य कर्मियों ने बुधवार शाम को सड़क पर गायकवाड़ को पीटा।

वडोदरा नगर कांग्रेस के प्रमुख प्रशांत पटेल ने कहा, " पुलिस ने बरोडा हाई स्कूल के पास गायकवाड़ की बहन को इसलिए रोका, क्योंकि उन्होंने मास्क नहीं लगाया हुआ था। उनके पास एक हजार रुपये का जुर्माना भरने के लिए उस समय पैसे नहीं थे तो उन्होंने गायकवाड़ को बुलाया।"

उन्होंने बताया कि गायकवाड़ मौके पर पहुंचे और जुर्माना भर दिया। जब उन्होंने रसीद मांगी तो उपनिरीक्षक पटेल ने कथित रूप से उन्हें नवपुरा थाने आने को कहा।

जब गायकवाड़ ने थाने जाने से माना किया और अधिकारी से कहा कि वह रसीद बुक मौके पर मनाएंगे तो उपनिरीक्षक पटेल एवं कुछ कनिष्ठ पुलिस कर्मियों ने कथित रूप से गायकवाड़ को थप्पड़ और घूंसे मारे और झूठे आरोपों में जेल में बंद करने की धमकी दी।

गायकवाड़ का ताल्लुक वडोदरा के पूर्व शाही परिवार से है। वह 1996 से 1998 तक लोकसभा सदस्य थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण