लाइव न्यूज़ :

'नरेंद्र मोदी आओ इस जुल्म से निजात दिलाओ', PoK के शख्स की गुहार, वायरल हुआ वी़डियो

By विनीत कुमार | Updated: January 19, 2022 13:28 IST

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार से मदद की अपील कर रहा है।

Open in App

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार से मदद मांगता नजर आ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार वीडियो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का है और शख्स की पहचान मलिक वसीम के तौर पर हुई है।

वीडियो में शख्स भारत सरकार को पहले करने और मदद की गुहार लगा रहा है। शख्स ये भी कहता है कि यहां मौजूद संपत्तियां भारत और सिखों से ताल्लुक रखती हैं। साथ ही वह कहता है कि पुलिस प्रताड़ित कर रही है और उसके घर से बच्चों सहित पूरे परिवार को बाहर निकालकर उसे जबरन सील कर दिया है।

शख्स कहता है, 'पुलिसकर्मियों ने हमारे घर को सील कर दिया है। मैं मुजफ्फराबाद के कमिश्नर से घर हमें सौंपने के लिए कहता हूं। आप मेरे बच्चों को सड़क पर देख सकते हैं। अगर मुझे कुछ होता है, तो कमिश्नर और तहसीलदार इसके लिए जिम्मेदार होंगे। उन्हें ये चाहिए कि मेरा घर खोल दो, नहीं तो मैं भारत सरकार की मदद लेने के लिए मजबूर हूं। मैं पीएम मोदी से उन्हें सबक सिखाने की अपील करता हूं।'

बता दें कि भारत ने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को मंगलवार को ही एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र में घेरा। भारत ने कहा कि 1993 में मुंबई में बम धमाकों की साजिश को अंजाम देने वाले आज भी पाकिस्तान में पांच सितारा आतिथ्य सत्कार का आनंद ले रहे हैं। भारत ने संभवत: दाऊद इब्राहिम के पाकिस्तान में छुपे होने को लेकर ये बात कही।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने ‘वैश्विक आतंकवाद रोधी परिषद’ द्वारा आयोजित ‘आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 2022’ में कहा कि आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संगठित अपराध के बीच संबंधों की पहचान की जानी चाहिए और इस समस्या से सख्ती से निपटा जाना चाहिए।

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने पिछले साल अगस्त में पहली बार दाऊद इब्राहिम के अपने जमीन पर मौजूदगी को स्वीकार किया था। पाक सरकार ने तब 88 प्रतिबंधित आतंकी समूहों और उनके आकाओं के खिलाफ बंदिशे लगाने की घोषणा की थी। इस लिस्ट में अंडरवर्ल्ड डॉन का नाम भी शामिल था।

टॅग्स :वायरल वीडियोनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है