लाइव न्यूज़ :

POK से भूलवश पुंछ पहुंचीं दो नाबालिग बहन, भारतीय सेना ने गिफ्ट देकर घर पहुंचाया, देखें वीडियो

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 7, 2020 17:20 IST

जम्मू-कश्मीरः दोनों बहन ने भारतीय सेना का शुक्रिया किया। कहा कि सोचा नहीं था हम लोग वापस घर लौटेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबहनों की पहचान लाएबा जबैर (17) और सना जबैर (13) के रूप में हुई।दोनों बहनें पीओके के कहुटा तहसील के अब्बासपुर की निवासी हैं।

जम्मूः गलती से कल यानि रविवार को पुंछ में एलओसी को पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसने वाली दोनों पाकिस्तानी नाबालिग लड़कियों को आज चकना दा बाग क्रासिंग प्वाइंट से तोहफों से लाद कर वापस पाक कब्जे वाले कश्मीर में भेज दिया गया है।

रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि लाएबा जबैर (17) तथा उसकी छोटी बहन सना जबैर (13) पीओके की कहुटा तहसील के अब्बासपुर की निवासी हैं। एलओसी से लगे पुंछ सेक्टर में तैनात भारतीय सैनिकों ने उन्हें इस ओर घूमते हुए देखा था। याद रहे कल जम्मू संभाग के पुंछ जिला में एलओसी के नजदीक से पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर की दो संदिग्ध युवतियों को गिरफ्तार किया गया था जो भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश कर रही थी।

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, पुंछ में एलओसी पर तैनात भारतीय सेना की सरला बटालियन ने चकना दा बाग क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ करते हुए दो पाकिस्तानी युवतियों को देखा। इसके तुरंत बाद सेना ने उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए चेतावनी दी।

इसके तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने इन दोनों पाकिस्तानी संदिग्ध युवतियों को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने गलती से इस ओर आना स्वीकार किया था। सेना के अतिरिक्त पुलिस ने भी इनसे पूछताछ की थी लेकिन इन्हें सेना ने अपनी हिरासत में रखते हुए पुलिस के हवाले नहीं किया था।

महिला पुलिस कर्मियों द्वारा की गई पूछताछ के बाद दोनों नाबालिग निकली। एक की पहचान 17 वर्षीय लाएबा जाबेर निवासी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और दूसरी की पहचान 13 वर्षीय सना जाबेर निवासी अब्बासपुर, तहसील कहुटा के रूप में हुई थी।

इस घटना के बारे में पाकिस्तानी सेना को सूचित कर दिया गया था। चूंकि दोनों नाबालिग थीं और उनको लौटाने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज संबंधी कार्रवाई पूरी होने के बाद सेना ने उन्हें तोहफों के संग आज पाक सेना के हवाले कर दिया।

टॅग्स :भारतीय सेनापाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

भारत अधिक खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'