लाइव न्यूज़ :

मलयाली कवि विष्णुनारायण नम्बूदरी नहीं रहे, जानें इनके बारे में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 25, 2021 20:56 IST

समकालीन मलयाली साहित्य के प्रतिष्ठित कवि को 2014 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। पत्तनमत्तिट्टा जिले के तिरुवल्ला में जन्मे नम्बूदरी का काम आधुनिकता और परंपराओं के परस्पर मेल के लिए जाना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्दे पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनका निधन आज दोपहर आवास पर हुआ। केरल साहित्य अकादमी सहित अन्य कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।'भूमिगीतंगल' के लिए 1979 में केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला।

तिरुवनंतपुरमः मलयाली भाषा के लोकप्रिय कवि विष्णुनारायण नम्बूदरी का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 81 वर्ष के थे।

समकालीन मलयाली साहित्य के प्रतिष्ठित कवि को 2014 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। पत्तनमत्तिट्टा जिले के तिरुवल्ला में जन्मे नम्बूदरी का काम आधुनिकता और परंपराओं के परस्पर मेल के लिए जाना जाता है। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनका निधन आज दोपहर आवास पर हुआ।

उन्हें केरल साहित्य अकादमी सहित अन्य कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। उनकी कुछ महत्वपूर्ण कृतियों में... ‘स्वातंधरते - कुरीच उरु गीतम’, ‘भूमिगीतांजल’, ‘इंडिया एन्ना विक्रम’, ‘अपराजिता’, ‘अरण्यकम’ आदि शामिल हैं। विष्णुनारायण एक शिक्षक के रूप में बहुत सम्मानित थे और समकालीन मलयालम कविता में सबसे प्रसिद्ध नामों में से एक थे।

2 जून, 1939 को इरिंगोलिल, तिरुवल्ला में जन्मे विष्णुनारायण ने कोझीकोड, पट्टंबी, कोल्लम, एर्नाकुलम, त्रिपुनिथुरा, चित्तूर और थालास्सेरी के सरकारी कॉलेजों में साहित्य पढ़ाया। 'भूमिगीतंगल' के लिए 1979 में केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार और 1994 में केंद्रीय साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला। इसके अलावाओडाकुझल पुरस्कार, वल्लथोल पुरस्कार, वायलार पुरस्कार और एझुथाचन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

मलयालम भाषा के कवि विष्णुनारायण नम्बूदरी के निधान पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को मलयालम भाषा के प्रख्यात कवि विष्णुनारायण नम्बूदरी के निधन पर शोक जताया और कहा कि संस्कृति और साहित्य के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। विष्णुनारायण नम्बूदरी का केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

उनकी गिनती समकालीन मलयालय साहित्य के श्रेष्ठ साहित्यकारों में होती है। वर्ष 2014 में उन्हें पद्मश्री से अलंकृत किया गया था। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘श्री विष्णुनारायण नम्बूदरी के निधन से बहुत दुख हुआ है। संस्कृति और साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी कृतियां उनकी संवेदनशीलता को दर्शाती हैं। उनके परिजनों और चाहने वालों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं।’’

टॅग्स :केरलतिरुवनंतपुरमपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण