लाइव न्यूज़ :

PNB घोटाला: नीरव मोदी के 21 ठिकानों पर ईडी का छापा, 5674 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

By IANS | Updated: February 18, 2018 01:19 IST

इससे पहले 11,300 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के इस मामले में शुक्रवार को 35 जगहों पर छापेमारी की गई।

Open in App

नई दिल्ली, 18 फरवरी: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को देशभर में 21 जगहों पर छापेमारी कर 25 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की। ईडी के प्रवक्ता अनिल रावल ने आईएएनएस को बताया, "ईडी ने नीरव मोदी मामले में देशभर में 21 जगहों की तलाशी ली और 25 करोड़ रुपये मूल्य के हीरा, सोना, कीमती पत्थर और जेवरात जब्त किए। अब तक इस मामले में 5,674 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की जा चुकी है।"

इससे पहले 11,300 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के इस मामले में शुक्रवार को 35 जगहों पर छापेमारी की गई, जिसमें 549 करोड़ रुपये मूल्य के हीरा, सोना और जेवरात जब्त किए गए। अरबपति हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मुंबई स्थित उनकी कंपनी डायमंड आर यूएस, सोलर एक्सपोर्ट्स और स्टेलर डायमंड के कथित फर्जीवाड़े के उजागर होने के बाद ईडी ने गुरुवार को धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की थी। 

मुंबई में आभूषण कारोबारी की छह संपत्तियां सील कर दी गई हैं।  यह कार्रवाई केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा नीरव मोदी के खिलाफ 6,498 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी को लेकर बुधवार को दर्ज मामले के आधार पर की गई है।

सीबीआई ने गुरुवार को कहा कि गीतांजलि समूह की कंपनियों के 10 निदेशकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता व भ्रष्टाचार निरोध अधिनियम के तहत आपराधिक साजिश रचने व धोखाधड़ी करने के आरोपों में एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें मुंबई के वालकेश्वर स्थित गीतांजलि जेम्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मेहुल चोकसी भी शामिल हैं। 

एफआईआर में बैंक के दो पूर्व कर्मी के भी नाम हैं, जो फर्जी लेन-देन में प्रत्यक्ष तौर पर शामिल हैं। इसके अलावा, गीतांजलि समूह की तीन कंपनियों के नाम भी सीबीआई की एफआईआर में दर्ज हैं, जिनपर 4,886.72 करोड़ रुपये का नुकसान करने का आरोप है। 

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)नीरव मोदीप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतI-PAC Raid: ममता बनर्जी को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को जारी किया नोटिस, ED अधिकारियों के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

भारतममता बनर्जी ने I-PAC रेड के दौरान चुराया ED अधिकारी का फोन, जाँच एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

भारतममता बनर्जी ने जो कुछ किया, वह शोभनीय नहीं है

भारतI-PAC और उसके चीफ प्रतीक जैन के खिलाफ जांच एजेंसी का मामला क्या है? समझिए पूरा केस

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह