लाइव न्यूज़ :

PNB घोटाला: रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिया कार्रवाई का भरोसा, नीरव मोदी ने मांगा 6 महीने का वक्त

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: February 15, 2018 15:50 IST

नीरव मोदी और पीएनबी के अधिकारियों समेत अन्य के खिलाफ सीबीआई ने 280 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 15 फरवरी। भारत में दूसरे सबसे बड़े राष्ट्रीयकृत बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने  48 वर्षीय अरबपति ज्वैलरी डिजाइनर नीरव मोदी के 12 ठिकानों पर छापेमारी की। बैकिंग सेक्टर में सबसे बड़ा घोटाला सामने आने के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि, ये घोटाला यूपीए-2 में 2011 से चल रहा है, हम इसमें निश्चित तौर पर कार्रवाई करेंगे। 

हीरा कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ एफआईआर होने से पहले ही देश छोड़कर फरार हो चुके हैं। वहीं नीरव मोदी और पीएनबी के अधिकारियों समेत अन्य के खिलाफ सीबीआई ने 280 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। 

कौन है नीरव मोदीनीरव मोदी गहने बेचने वाली कंपनी फायरस्टार डायमण्ड के संस्थापक हैं। उनकी कंपनी के दिल्ली, मुंबई, न्यूयॉर्क, लंदन, मकाऊ और हॉन्गकॉन्ग में शोरूम हैं। साल 2015 में नीरव मोदी ने जब न्यूयॉर्क में अपनी कंपनी का शोरूम खोला था, तब डोनाल्ड ट्रंप उसके उद्घाटन कार्यकर्म में शामिल हुए थे। ट्रंप जनवरी 2017 में अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे। कारोबारी पत्रिका फोर्ब्स ने साल 2017 के अरबपतियों की सूची में नीरव मोदी को शामिल किया था।

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)निर्मला सीतारमणनीरव मोदीप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं