लाइव न्यूज़ :

होलिका दहन में फूंका गया नीरव मोदी का पुतला, लोगों ने कहा- भारत लाकर दी जाए यह सजा

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 2, 2018 01:13 IST

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के वरली स्थित बीडीडी चॉल में नीरव मोदी का 58 फीट का पुतला फुंका गया। गौरतलब है कि नीरव मोदी पर 11,300 करोड़ के घोटाले का आरोप है।

Open in App

मुंबई, 2 मार्च;  पंजाब नेशनल बैंक (PNB)घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी का होलिका दहन पर पुतला फूंका गया। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के वरली स्थित बीडीडी चॉल में नीरव मोदी का 58 फीट का पुतला फुंका गया है। दरअसल यहां के स्थानीय लोगों ने नीरव मोदी के रूप में 58 फीट की होलिका बनाई थी। 

होलिका और नीरव मोदी का पुतला ‘श्री विघ्नहर्ता गणेशोत्सव मंडल’ के सदस्य प्रतीक काड़े ने बनाया है। उनका कहना है कि नीरव मोदी को जल्द से जल्द से भारत वापस लाया जाना चाहिए। उसके बाद उनकी सारी संपति भी जब्त होनी चाहिए। इस होलिका दहन या होली पर हम बस एक ही संदेश देना चाहते हैं कि नीरव मोदी जैसे आरोपी को जल्द से जल्द मोदी सरकार सजा दे। उन्होंने आगे बताया कि नीरव मोदी ने पीएनबी फ्रॉड करके 11 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भ्रष्टाचार किया है। जिसकी वजह से भारत की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खराब हुई है। इसलिए हमने होलिका में नीरव का पुतला लगाने का फैसला लिया। इससे हम यही संदेश देना चाहते हैं कि इस होली आओ, हम सब मिलकर भ्रष्टाचार का होलिका में दहन करें।गौरतलब है कि नीरव मोदी पर 11,300 करोड़ के घोटाले का आरोप है। जिसकी जांच सीबीआई और ईडी कर रही है। सीबीआई ने आरोपी नीरव मोदी को आधिकारिक मेल के जरिए जांच में सहयोग करने के लिए कहा है। सीबीआई के पत्र का जवाब देते हुए नीरव मोदी ने कहा है कि हमारे पर विदेश में व्यवसाय (बिजनेस) है इसलिए मैं जांच में शामिल नहीं हो सकता हूं।  

बता दें कि सबसे बड़े बैंकिंग सेक्टर में हुए घोटाले के मामले में सोमवार (26 फरवरी) को हीरा व्यापारी नीरव मोदी और गीतांजलि जेम्स के मालिक मेहुल चौकसी से संबंधित और 1,300 करोड़ रुपये के घोटाले का भी खुलासा हुआ है, जिसके बाद बैंक को लगी कुल चपत की रकम बढ़कर 12,600 करोड़ रुपये हो गई है।  

टॅग्स :नीरव मोदीहोलीपंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतDelhi: उत्तम नगर में बवाल, होली पर युवक की हत्या से गुस्साएं लोग; सड़कों पर गाड़ियों में लगाई आग

पूजा पाठRang Panchami 2026: होली के बाद क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, और पंचमी तिथि का महत्व

भारतजल्द घोड़ी चढ़ेंगे चिराग पासवान?, मां रीना पासवान ने कहा-पूरा परिवार शादी के लिए तैयार

भारतHoli 2026: होली के रंग में रंगा है बिहार, आम से खास लोग दिख रहे हैं रंगों में सराबोर 

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस