लाइव न्यूज़ :

पुलिस एस्कॉर्ट नहीं मिलने से नाराज हुए प्रधानमंत्री मोदी के भाई, जयपुर में पुलिस थाने के आगे धरने पर बैठे

By भाषा | Updated: May 15, 2019 05:11 IST

जयपुर के पुलिस आयुक्त आनंद श्रीवास्तव ने बताया, ‘‘मोदी सड़क मार्ग से जयपुर आ रहे थे। वे एस्कार्ट की मांग कर रहे थे जिसके लिए वह पात्र नहीं हैं। हमारे पास उनको दो पीएसओ उपलब्ध कराने के आदेश थे जो पहले से ही बगरू थाने में मौजूद थे ताकि उनके साथ आगे जा सकें। लेकिन मोदी उन्हें अपने वाहन में ले जाने को तैयार नहीं थे और अलग पुलिस वाहन की मांग कर रहे थे।'’

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी मंगलवार को पुलिस द्वारा एस्कार्ट मुहैया नहीं कराए जाने से नाराज होकर जयपुर के बगरू थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। हालांकि लगभग एक घंटे बाद वह अपनी यात्रा पर आगे रवाना हो गए। मोदी मंगलवार रात जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगरू पुलिस थाने के सामने धरने पर बैठे।

उनका कहना था कि पुलिस उन्हें एस्कार्ट नहीं दे रही। जयपुर के पुलिस आयुक्त आनंद श्रीवास्तव ने बताया, ‘‘मोदी सड़क मार्ग से जयपुर आ रहे थे। वे एस्कार्ट की मांग कर रहे थे जिसके लिए वह पात्र नहीं हैं। हमारे पास उनको दो पीएसओ उपलब्ध कराने के आदेश थे जो पहले से ही बगरू थाने में मौजूद थे ताकि उनके साथ आगे जा सकें। लेकिन मोदी उन्हें अपने वाहन में ले जाने को तैयार नहीं थे और अलग पुलिस वाहन की मांग कर रहे थे।'’

श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘हमने उन्हें दो पीएसओ देने संबंधी आदेश भी दिखाया। पीएसओ उनके साथ उनके वाहन में ही जा सकते थे लेकिन मोदी इसके लिए तैयार नहीं थे।’’ अधिकारी ने कहा कि मोदी हालांकि बाद में बात को समझ गए और नियमों के तहत उन्हें दो पीएसओ उपलब्ध करवाए गए। बगरू पुलिस के अनुसार यह घटनाक्रम लगभग एक घंटे तक चला। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराजस्थानराजस्थान पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस