लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: PMO ने मंत्रियों से मांगी दैनिक रिपोर्ट, बताना होगा महामारी रोकने के लिए उठाए क्या-क्या कदम

By भाषा | Updated: March 27, 2020 21:02 IST

दो प्रमुख पहलू हैं जिन पर इन मंत्रियों को अपनी रिपोर्ट देनी है। पहला पहलू वायरस के प्रसार को रोकने के लिए उठाए गए कदम, और दूसरा कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर लगाए गए लॉकडाउन के प्रभाव से निपटने के लिए क्या कार्रवाई की गई।

Open in App

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने केन्द्रीय मंत्रियों को कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए उठाये गये विभिन्न कदमों पर एक दैनिक रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिये है। पीएमओ ने केन्द्रीय मंत्रियों को इस वायरस से निपटने के लिए उठाये गये कदमों जैसे रोगियो को पृथक करने की सुविधा और स्वास्थ्य देखरेख सुविधाओं के साथ-साथ आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता समेत लॉकडाउन के प्रभाव से निपटने के लिए किये गये उपायों पर एक दैनिक रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए उठाये गये कदमों पर जिला मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधीक्षकों के साथ प्रतिदिन संपर्क बनाने रखने के निर्देश के साथ सभी केन्द्रीय मंत्रियों को एक राज्य सौंपा गया है। इस वायरस से देश में 700 से अधिक लोग संक्रमित हुए है और इस महामारी से 17 लोगों की मौत हो चुकी है।

मंत्रियों को ‘‘दैनिक आधार पर पीएमओ’’ को अपना ‘जानकारी’ भेजने के लिए भी कहा गया है ताकि वायरस के प्रसार को रोकने के फैसलों को लागू करने में खामियों और लालफीताशाही को दूर किया जा सके।

सूत्रों ने बताया कि दो प्रमुख पहलू हैं जिन पर इन मंत्रियों को अपनी रिपोर्ट देनी है। पहला पहलू वायरस के प्रसार को रोकने के लिए उठाए गए कदम, और दूसरा कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर लगाए गए लॉकडाउन के प्रभाव से निपटने के लिए क्या कार्रवाई की गई। एक केन्द्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘हमने पीएमओ से पत्र मिलने के तुरंत बाद कल से काम करना शुरू कर दिया है।’’

सूत्रों ने बताया कि इन मंत्रियों को केन्द्र और राज्यों के बीच एक संपर्क माध्यम के रूप में काम करने के निर्देश दिये गये है। मंत्रियों को यह भी ध्यान रखने के लिए कहा गया है कि क्या केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों को लागू किया जा रहा है। केन्द्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह, महेन्द्रनाथ पाण्डेय और कृष्णलाल सिंह को उत्तर प्रदेश, नितिन गडकरी और प्रकाश जावड़ेकर को महाराष्ट्र का प्रभार दिया गया है। रामविलास पासवान और रविशंकर प्रसाद को बिहार, जबकि मुख्तार अब्बास नकवी को झारखंड का प्रभार सौंपा गया है। धर्मेन्द्र प्रधान ओडिशा के प्रभारी होंगे जबकि गजेन्द्र सिंह शेखावत को राजस्थान और पंजाब का प्रभार दिया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमोदीभारत सरकारइंडियादिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है